
Police Swift Action : बिंदोली में चाकू से युवक पर हमला करने वाले 5 गुंडों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल!
Ratlam : जिले के ग्राम बर्डिया गोयल में गुरुवार की रात्रि में सैल निकलने (बिंदोली) के दौरान कुछ गुंडों ने एकत्रित विशाल बंजारा व अर्जुन बंजारा पर धारदार चाकु से प्राणघातक हमला कर दिया था। मामले में बड़ावदा थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 296 (बी), 115 (2), 351(2), 109(1), 191(2), 191(3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।
मामले में एसपी अमित कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी बडावदा वैभव प्रिय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। जिनके द्वारा दबिश देकर प्रकरण के आरोपी आयुष (18) पिता मदनलाल राठौड निवासी बलाई मोहल्ला ग्राम हाटपिपल्या, श्रवण (20) पिता भंमरलाल चौधरी जाति गायरी निवासी गायरी मोहल्ला ग्राम हाटपिपल्या, समरथ (20) पिता पीरुलाल राठौड निवासी बलाई मोहल्ला ग्राम हाटपिपल्या, राजेन्द्र उर्फ राजु (18) पिता जगदीश परमार जाति बलाई निवासी बलाई मोहल्ला ग्राम हाटपिपल्या, सुनील (22) पिता जीवनलाल धोलपुरे जाति हरिजन निवासी हरिजन मोहल्ला ग्राम हाटपिपल्या को (24) घण्टों के भीतर गिरफ्तार किया गया तथा घटना में उपयोग किया गया धारदार खटकेदार चाकु जप्त किया गया तथा गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय जावरा पेश किया गया न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दिए!





