
बिहार में सियासी हलचल: क्या नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे और क्या बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा?
पटने: बिहार में पिछले 24 घंटे में तेज़ सियासी हलचल चल रही है। सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि क्या नीतीश राज्यसभा जाएंगे और क्या बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा?
हालांकि इन दोनों मामलों में जेडीयू पार्टी और केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज किशोर ने मात्र होली की मजाक करार दिया है।
इसके बावजूद भी पटना में चल रही चर्चाओं के अनुसार ऐसी भी संभावना है कि नीतीश कुमार के हटने बाद बिहार में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का हो सकता है। वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं।
*नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा*
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार में तेजी से बनते नए राजनीतिक समीकरण के बीच जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बुधवार सुबह नई दिल्ली से पटना पहुंचे। जिसके बाद नई चर्चा शुरू हो गई। राज्य की राजनीति में कुछ घंटे पहले तक निशांत कुमार के राज्यसभा से राजनीतिक सफर शुरू करने की चर्चा थी। लेकिन अब ऐसी संभावना जताई जा रही है कि निशांत कुमार की जगह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे। वहीं निशांत कुमार को बिहार की राजनीति में बड़ा दायित्व मिलने वाला है। चर्चा तो यहां तक है कि
नीतीश कुमार कल दाखिल कर सकते हैं नामांकन
नीतीश कुमार करीब 20 वर्षों तक बिहार की राजनीति के पर्याय बन रहे। यदि जीतन राम मांझी के कुछ महीनों के कार्यकाल को छोड़ दिया जाए तो वह लगातार मुख्यमंत्री पद बने रहे। बताया गया है कि नीतीश कुमार के नामांकन दाखिल करने को लेकर सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और वो 5 मार्च को नामांकन करेंगे।
*निशांत के सक्रिय राजनीति में आने की थी चर्चा*
इससे पहले निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने को लेकर कई महीनों से कयास लगाये जा रहे थे। निशांत कुमार पिछले कुछ महीनों के दौरान कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दिखे। 1 मार्च को अपने पिता के जन्मदिन पर भी निशांत कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नजर आए थे। तब उन्होंने अपने पिता को केक खिलाया था और हनुमान मंदिर जाकर पिता के लिए पूजा अर्चना की थी।
*NDA की होने वाली बैठक में लग सकती है मुहर*
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में जाने और उनके बेटे निशांत कुमार को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के प्रस्ताव पर आज पटना में होने वाली एनडीए विधायकों की बैठक में अंतिम मुहर लग सकती हैं। इससे पहले जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा और राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बीच नई दिल्ली में लंबी बैठक हुई। दोनों नेताओं ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी बातचीत की।
*अगला मुख्यमंत्री भाजपा से संभव*
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यदि राष्ट्रीय राजनीति में जाते हैं तो नए फार्मूले के तहत बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकता है। फिलहाल भाजपा और जदयू के शीर्ष नेता नए समीकरणों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।




