Politics of Reception : कैलाश विजयवर्गीय के भतीजे की शादी में मोदी के आने के मंतव्य! 

कई राजनेता, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और उद्योगपति मंच पर दिखाई दिए!

2359

Politics of Reception : कैलाश विजयवर्गीय के भतीजे की शादी में मोदी के आने के मंतव्य!

  New Delhi : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भतीजे विवेक (मनु) विजयवर्गीय की शादी का रिसेप्शन बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर हुआ। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शामिल होना उल्लेखनीय बात रही। राजनीतिक नजरिए से भी आयोजन में जिस तरह का जमावड़ा हुआ उससे कैलाश विजयवर्गीय की साख बढ़ी है।

IMG 20221222 WA0032

मनु विजयवर्गीय की शादी के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री ने पहुंचकर कई राजनीतिक समीकरण बदल दिए। 1 और 2 दिसंबर को पुणे के नजदीक एंबी वैली में हुए इस शादी का रिसेप्शन 19 दिन बाद दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के निवास पर हुआ। इस आयोजन में नरेंद्र मोदी के आने से राजनीतिक हलकों में चर्चा गरम है। इस आयोजन में नरेंद्र मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री और उद्योगपति शामिल हुए।

IMG 20221222 WA0033

रिसेप्शन में शामिल होने वाले प्रमुख नाम थे गौतम अडानी, कमलनाथ, नितिन गडकरी, नरेंद्र तोमर, पीयूष गोयल, झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन समेत कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां थीं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने की वजह से शामिल नहीं हो सके। लेकिन, प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल रात 11 बजे दिल्ली पहुंचे। उनके अलावा पूर्व मंत्री जयंत मलैया और अजय विश्नोई भी समारोह में दिखाई दिए। इंदौर से भी जो लोग शामिल हुए उनमें पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल, जीतू जिराती, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी थे।

यह शादी 1 और 2 दिसंबर को एम्बी वैली में हुई थी। यह आयोजन काफी पारिवारिक रहा, इसमें विजयवर्गीय फैमिली और बहुत नजदीकी करीब 300 लोग शामिल हुए थे। इनमे आधे लोग वधु पक्ष के थे।

इस पूरे आयोजन के बाद अब इसके राजनीतिक समीकरण जांचे जाने लगे। सालभर में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। इस नजरिए से देखा जाए तो भतीजे के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री का आना बड़ी घटना है। यह भी कहा जाने लगा है कि विधानसभा चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय को कोई बड़ी भूमिका दी जा सकती है।