प्रदेशभर के 11 नगर निगमों में पहले चरण का मतदान शुरू

579

प्रदेशभर के 11 नगर निगमों में पहले चरण का मतदान शुरू

भोपाल।मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के पहला चरण का मतदान आज शुरू हो गया है। महापौर और पार्षद पद के प्रत्याशी के लिए सुबह 7 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।जो शाम 5बजे तक चलेगी।

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में राज्य के 49 जिलों के 133 नगरीय निकायों में छह जुलाई को मतदान हो रहा है। जिन स्थानों पर मतदान हो रहा है उनमें 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद शामिल है।

महापौर पद के लिए 101 उम्मीदवार है मैदान में
11 निगम के लिए महापौर पद के लिए 101 उम्मीदवार मैदान में है। निकाय में  पार्षदों के लिए 2850 पद है। 2808 पदों के लिए वोटिंग होनी है। जिनके लिए 11250 उम्मीदवार मैदान में शामिल है।

13 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर डल रहे हैं वोट
पहले चरण के निकाय चुनाव के लिए कुल 13,148 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।भोपाल के 85 वार्ड के 2160 केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए 85 वार्ड के पार्षद पद के लिए 380 प्रत्याशी मैदान में है। महापौर पद के लिए बीजेपी की तरफ से जहां मालती राय राजधानी भोपाल से चुनाव लड़ रही हैं वहीं कांग्रेस की तरफ से विभा पटेल को मैदान में उतारा गया है।

राजगढ़ =नगरीय निकाय के पहले चरण में राजगढ़ नगर पालिका और खुजनेर नगर परिषद में वार्ड पार्षद चुनने के लिए मतदान शुरू हो गया है। जिसमे राजगढ़ नगर के 15 वार्ड में 34 मतदान केन्द्र,और 6 सेक्टर बनाए गए हैं। जिसमे 6 मतदान केंद्र संवेदनशील है। वही खुजनेर नगर परिषद के 15 वार्ड 15 मतदान केंद्र और 5 सेक्टर बनाए गए है। यहां संवेदनशील 3 केंद्र है।

आज राजगढ़ और खुजनेर में लंबे इंतजार के बाद नगर सरकार चुनने के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यहां शाम 5 बजे तक EVM मशीन से वार्डवासी लोग अपना वोट डाल सकेंगे। राजगढ़ में 60 प्रत्याशी और खुजनेर में 46 प्रत्याशी मैदान में है। जिनके भाग्य का फैसला करने के लिए राजगढ़ निकाय में 23 हजार 824 वोट करेंगे। वही खुजनेर में 8 हजार 054 लोग वोट करेंगे। नगरीय निकाय के पहले चरण के चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए धारा 144 लगाइ है। जिसमें मतदान के समय एक वार्ड के नागरिको को दूसरे वार्ड में जाने पर रोक लगा दी गई है। बहुत से मतदान केंद्र पर CCTV कैमरे से तो कुछ केंद्रों ओर वीडियो ग्राफी के जरिये प्रशासन अपनी नजर रखेगा। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

*इन निगमों में मतदान* 6 जुलाई को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना में वोटिंग हो रही है।