Polling Is Over : इंदौर नगर निगम क्षेत्र में 61% और नगर परिषदों में 76% ने वोट डाले

इंदौर नगर निगम सहित आठों नगर परिषदों में मतदान का काम संपन्न

615

Indore : जिले में आज इंदौर नगर निगम सहित सभी आठों नगर परिषदों में उत्साह और उल्लास के साथ शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न हुआ। समाज के सभी वर्गों ने भारी उत्साह के साथ मतदान किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंदौर नगर निगम क्षेत्र में आज लगभग 61% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी तरह आठों नगर परिषदों में अंतिम जानकारी के अनुसार 76% से अधिक मतदान हुआ।

WhatsApp Image 2022 07 06 at 10.09.52 PM

आज युवाओं से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपनी हिस्सेदारी दी। सुबह से ही मतदान के लिए उत्साह देखा गया। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण रूप से मतदान किया। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों पर विभिन्न व्यवस्थाएं की गई थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी थे। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंदौर नगर निगम क्षेत्र में कुल 18 लाख 35 हजार 317 मतदाताओं में से कुल 11 लाख 17 हजार 300 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह आठों नगर परिषदों में कुल एक लाख 23 हजार 532 मतदाताओं में से 93 हजार 908 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।

WhatsApp Image 2022 07 06 at 10.09.55 PM

सर्वाधिक 87.90% मतदान हातोद में
जिले के नगर परिषद बेटमा में 82.85%, देपालपुर में 78.30%, गौतमपुरा में 82.83%, हातोद में 87.90%, महू गांव में 68.40%, मानपुर में 79.95%, राऊ में 74.17% तथा सांवेर में 72.16% मतदान हुआ।