Political Appointment in MP: राज्य शासन ने निगम मंडलों में नियुक्तियां की, इमरती देवी बनी लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष

908

Political Appointment in MP: राज्य शासन ने निगम मंडलों में नियुक्तियां की, इमरती देवी बनी लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष

Bhopal MP राज्य शासन ने आज निगम मंडल में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवराज सरकार को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली पूर्व मंत्री इमरती देवी को लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।
इमरती देवी ज्योतिरादित्य सिंधिया कैंप की निकट मानी जाती है और बीजेपी सरकार में बनने के बाद से ही किसी निगम मंडल के अध्यक्ष बनने की दावेदार रही है। इसी प्रकार एदल सिंह कंसाना को एमपी एग्रो का चेयरमैन बनाया गया है। विनोद गोटिया को पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।रघुराज कंसाना  पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बनाया गया है.

मध्यप्रदेश निगम मंडल में नियुक्तियां
🔥विनोद गोटिया को बनाया गया पर्यटन निगम का अध्यक्ष।

▶️एंदल सिंह कंसाना बने एमपी एग्रो के चेयरमैन।
▶️इमरती देवी लघु उद्योग निगम की बनी चेयरमैन
▶️रघुराज कंसाना पिछड़ा वर्ग आयोग वित्त निगम के अध्यक्ष बने
▶️मंजू दादू को मंडी बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया
▶️रणवीर जाटव को संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष
▶️मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र बरुआ नियुक्त
▶️ मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती नियुक्त
▶️मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र शर्मा को नियुक्त
▶️मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे नियुक्त
▶️मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद पर जीतेंद्र लटोरिया नियुक्त
▶️मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को बनाया गया
▶️अजय यादव को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया
▶️सागर से राजेंद्र सिंह मोकलपुर मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष नियुक्त
▶️जयपाल चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
▶️सुश्री अमिता चपरा को मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
▶️श्रीमती निर्मला बारेला को मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
▶️सावन सोनकर को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
▶️रमेश खटीक को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
▶️राजेश अग्रवाल को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया*

 

115 1464773823 835x547 download 2 2download 3 1 download 1 5