MP के विकास में प्रभात झा की महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमें प्रेरित करेगी,CM डॉ मोहन यादव ने झा के निधन पर दुख व्यक्त किया

89

MP के विकास में प्रभात झा की महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमें प्रेरित करेगी,CM डॉ मोहन यादव ने झा के निधन पर दुख व्यक्त किया

 

भोपाल: मध्य प्रदेश के CM डॉ मोहन यादव ने प्रभात झा के निधन पर दुख व्यक्त किया है ।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।

डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

ॐ शांति!