Prajwal Revanna Arrested : सेक्स वीडियो कांड के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना बंगलूरू एयरपोर्ट पर गिरफ्तार!

इंटरपोल से सूचना पर SIT, आवज्रन अधिकारी और बेंगलुरु पुलिस हवाई अड्डे पर तैनात रहे!

407

Prajwal Revanna Arrested : सेक्स वीडियो कांड के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना बंगलूरू एयरपोर्ट पर गिरफ्तार!

Bangluru : महिलाओं से यौन उत्पीड़न के आरोपी कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार तड़के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। रेवन्ना गुरुवार को जर्मनी के म्यूनिख से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए थे। इंटरपोल से सूचना मिलने के बाद कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT), आवज्रन अधिकारी और बेंगलुरु पुलिस हवाई अड्डे पर तैनात थे।

SIT के अनुरोध पर इंटरपोल ने रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था।

रेवन्ना गुरुवार को लुफ्थांसा के विमान से जर्मनी से दोपहर 12 बजे रवाना हुए थे। वे शुक्रवार देर रात 12 बजे के बाद बेंगलुरु पहुंचे थे। जनता दल सेक्युलर (JDS) के सांसद रेवन्ना ने कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर कहा था कि वह 31 मई को SIT की पूछताछ में शामिल होंगे। उन्होंने बुधवार को एक स्थानीय कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका भी दायर की थी, जिसे शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

दुष्कर्म वीडियो मामले के आरोपी है प्रज्वल 

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल के लगभग 3,000 सेक्स टेप सामने आए थे। इनमें से कई वीडियो में वे महिलाओं की मर्जी के बिना संबंध बनाते और फिल्माते हुए नजर आ रहे हैं। प्रज्वल के यहां काम करने वाली एक महिला ने सबसे पहले इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच SIT कर रही है, जिसने प्रज्वल के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किए हैं। इस मामले में प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना भी हिरासत में थे।