हिंदू समृद्धि, सुरक्षा, सम्मान हिंदू के ही आगे के संकल्प को साकार करने प्रवीण तोगड़िया प्रदेश की यात्रा पर!

82

हिंदू समृद्धि, सुरक्षा, सम्मान हिंदू के ही आगे के संकल्प को साकार करने प्रवीण तोगड़िया प्रदेश की यात्रा पर!

Bhopal : अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया 1 अप्रैल 2026 मध्य भारत प्रांत भोपाल का प्रवास पूर्ण करने के पश्चात भोपाल से 2 अप्रैल 2026 सुबह 10 बजे निकलेंगे। बाय सड़क मार्ग होते हुए देवास से इंदौर दोपहर 2 बजे आएंगे मालवा प्रान्त में प्रवास कार्यक्रम 2 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 इंदौर, बड़वाह, ओंकारेश्वर, खंडवा, उज्जैन, तराना, महिदपुर सिटी, जावरा, रतलाम होकर 7 अप्रैल 2026 सुबह 10 बजे धार भोजशाला परिसर का दौरा करेंगे वहीं हिन्दू साथी सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। वह धार से होते हुए महाराष्ट्र शिरपुर धूलिया कार्यक्रम में जाएंगे। 3 अप्रैल को ओंकारेश्वर महादेव दर्शन करने जाएंगे उसके बाद खंडवा हिंदू साथी सम्मेलन में पहुंचेंगे रात्रि विश्राम भी खंडवा में करेंगे। 5 अप्रैल को उज्जैन आएंगे सुबह 10 बजे बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद कार्यकर्ता परिवार से संपर्क कर तराना हिन्दू साथी सम्मेलन को संबोधित करने के बाद शाम 4 बजे महिदपुर पहुंचेंगे जहां हिंदू साथी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उसके बाद जावरा निकल जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद मालवा प्रांत संगठन महामंत्री संजय यादव ने बताया कि डॉ तोगड़िया संपूर्ण देश-भर में 4 माह जम्मू कश्मीर तक हिंदू समाज और संगठन को मजबूत करते हुए आ रहें हैं हिंदू समृद्धि सुरक्षा सम्मान हिंदू ही आगे के संकल्प को लेकर 1 लाख हनुमान चालीसा समूचे भारत में खड़ा करने के लिए लगातार प्रवास कर कार्यकर्ता को ऊर्जा दे रहें हैं। उज्जैन में राष्ट्रीय अधिवेशन 24 फरवरी 2026 के बाद दूसरी बार पुनः मालवा प्रांत में आ रहें हैं और कार्यकर्ता में बहुत उत्साह है और पूरी ऊर्जा के साथ में लग्न से लगे हुए हैं। जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रांत महामंत्री भूपेंद्र पाटीदार द्वारा दी गई!