इंदौर के जेल में बंद खूंखार बंदियों पर सख्त पहरे की तैयारी

भोपाल के बाद प्रदेश की दूसरी जेल में होगी इतनी तगड़ी सुरक्षा, बनेगी अंडा सेल

613
सिंहस्थ-2004

भोपाल
इंदौर के खूंखार बंदियों को जेल में सख्त पहरा में रखने की तैयारी की जा रही है। पहरा बिलकुल भोपाल की केंद्रीय जेल की तरह का होगा। इसके लिए भोपाल की ही तर्ज पर यहां की जेल में अंडा सेल का निर्माण करवाया जाएगा। यह अंडा सेल इंदौर की नई सेंट्रल जेल में बनाया जाएगा। इसकी अनुमति शासन से जेल मुख्यालय को मिल गई है। तीन साल के भीतर इसका निर्माण होने की उम्मीद है।

भोपाल में खूंखार आतंकियों को सख्त पहरे में रखने के लिए यहां की केंद्रीय जेल में अंडा सेल का निर्माण करवाया गया था। अंडा सेल से आतंकियों पर 24 घंटे लगातार नजर रखी जाती है। उनके बैरक इसमें ऐसी बनाई गई है कि एक ही टॉवर से उनके बैरक तक जेल पहरियों की नजर रहती है। इसी तर्ज पर इंदौर में भी अंडा सेल बनाई जाएगी।
इंदौर में सांवेर रोड पर केंद्रीय जेल का निर्माण चल रहा है। इस जेल को करीब सवा दौ सौ करोड़ में बनाया जा रहा है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग कर रहा है। पीडब्ल्यूडी आगामी तीन साल में इस जेल का पूरा निर्माण कर देगा। करीब दस साल पहले हाउसिंग बोर्ड ने इस जेल की बॉउंडी वाल और कुछ क्वार्टस का निर्माण कर दिया था। इसके बाद कुछ वर्षों तक इसका निर्माण कार्य रुका रहा। अब यह तय हुआ है कि इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा।

बीस बंदी रहेंगे सेल में
प्रदेश की दूसरी अंडा सेल में बीस खंूखार बंदियों के लिए बैरक बनाई जाएगी। हालांकि भोपाल में जो अंडा सेल में 31 खूंखार बंदियों को रखने के लिए बैरक है। भोपाल की अंडा सेल में सिमी, आईएम के अलावा नक्सलियों को रखा गया है।

छिंदवाड़ा का प्रोजेक्ट हुआ बंद
इधर प्रदेश में भोपाल के बाद इंदौर और छिंदवाड़ा में अंडा सेल बनाने का प्रस्ताव था। जिसमें से इंदौर की अंडा सेल को लेकर अनुमति मिली गई, लेकिन छिंदवाड़ा की नई सेंट्रल जेल में अंडा सेल बनाने का प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। यहां पर नई सेंट्रल जेल भी फिलहाल नहीं बनेगी।