President’s Color to INS Valsura : राष्ट्रपति ने INS वलसुरा को President’s Color भेंट किया

हिंद महासागर मुख्य सुरक्षा भागीदार, भारतीय नौसेना सशक्त बल के रूप में उभरी

988

Jamnagar : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जामनगर में आज INS वलसुरा प्रेसिडेंट्स कलर भेंट किया। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना पिछले कुछ वर्षों में युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय और सशक्त बल के रूप में उभरी है और हिंद महासागर क्षेत्र में ‘मुख्य सुरक्षा भागीदार’ है।

नौसेना समुद्री क्षेत्र में हमारे राष्ट्रीय हितों के साथ संकल्प और दृढ़ता के साथ हमारे व्यापक समुद्री हितों की रक्षा कर रही है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय नौसेना दीर्घकालिक संभावित योजनाओं को ध्यान में रखते हुए और मिशनों के सीमा विस्तार को पूरा करने की दिशा में लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है।

नौसेना के जहाज और पनडुब्बियां अत्याधुनिक और परिष्कृत इलेक्ट्रॉनिक्स, हथियारों और सेंसर से लैस हैं, जो युद्ध-कौशल और अन्य कार्यों को करने में निपुण है।

राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि INS वलसुरा जहाजों और पनडुब्बियों पर लगे जटिल हथियारों, इलेक्ट्रॉनिक्स और युद्ध उपकरणों उपयुक्तता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और जहाज के नाविकों को आवश्यक कौशल से लैस करना जारी रखेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि INS वलसुरा को शांति और युद्ध के दौरान राष्ट्र की असाधारण सेवा के रूप में मान्यता देने के लिए प्रेसिडेंट्स कलर (President’s Color) प्रदान करना बहुत गर्व की बात है।

WhatsApp Image 2022 03 25 at 8.12.35 PM 1

INS वलसुरा प्रतिष्ठान को दिया गया यह सम्मान आज उसे अतिरिक्त जिम्मेदारियां देता है। इससे इस इकाई के सभी अधिकारियों, पुरुषों और महिलाओं से अपेक्षाओं को बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे उत्कृष्टता के लिए प्रयास करना जारी रखेंगे और व्यावसायिकता और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करेंगे।

उन्होंने इस तथ्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि INS वलसुरा को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रॉयल इंडियन नेवी (Royal Indian Navy) की क्षमता बढ़ाने के लिए टॉरपीडो ट्रेनिंग स्कूल (Torpedo Training School) के रूप में कमीशन किया गया था।

राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 79 वर्षों में, यह एक प्रमुख तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान (Premier technical training institute) में बदल गया है।

उन्होंने कहा कि इसे जहाजों और पनडुब्बियों पर जटिल हथियारों और बिजली के उपकरणों को बनाए रखने के लिए समुद्री योद्धाओं के कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हम अपने समाज और अपने राष्ट्र के कर्जदार हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम किसी भी तरह से समाज की हर संभव मदद करके इस कर्ज को चुकाएं। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि INS वलुसरा ने सौराष्ट्र क्षेत्र में कई सामाजिक पहुंच कार्यक्रम और कल्याणकारी उपाय शुरू किए हैं।