President’s Visit to Indore : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के इंदौर भ्रमण के दौरान यातायात में बदलाव किया गया!

जानिए, गुरुवार को किन रास्तों पर जाने से बचें!

213

President’s Visit to Indore : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के इंदौर भ्रमण के दौरान यातायात में बदलाव किया गया!

Indore : राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मू जी के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नए प्लान के अनुसार कई मार्गों को बदला गया है।

नई व्यवस्था इस प्रकार रहेगी :

● शहर से एयरपोर्ट की ओर आवागमन के लिए डीआरपी लाइन, मरीमाता, कालानी नगर मार्ग का उपयोग करने से बचें।

● एयरपोर्ट जाने के लिए एमआर 10 रोड, लवकुश चौराहा, से सुपर कॉरिडोर रोड का उपयोग करना अधिक सुविधाजनक रहेगा।

● इसी प्रकार भंवरकुआं क्षेत्र से एयरपोर्ट की ओर आवागमन के लिए महू नाका, गंगवाल बस स्टैंड, चंदननगर, नावदापंथ, दिलीप नगर कट, सुपर कॉरिडोर चौराहा होते हुए एयरपोर्ट जाना भी सुविधाजनक होगा।

● विजयनगर से भंवरकुआं की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए रिंग रोड का उपयोग करना सुविधाजनक होगा।

यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील है कि 19 सितंबर को वीवीआईपी भ्रमण के दौरान झांकी मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें। यातायात व्यवस्था में लगे स्टाफ को सहयोग करें।