कलेक्टर मिशा सिंह से उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य कुमावत ने सौजन्य भेंटकर किया स्वागत!

334

कलेक्टर मिशा सिंह से उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य कुमावत ने सौजन्य भेंटकर किया स्वागत!

 

Ratlam : नवागत कलेक्टर एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मिशा सिंह से शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने सौजन्य भेंटकर विद्यालय की प्रगति से अवगत कराते हुए विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।प्राचार्य कुमावत ने कलेक्टर को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी।भेंट के दौरान विद्यालय की उपलब्धियों, गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण एवं विभिन्न नवाचारों की जानकारी जिलाधीश को दी गई। साथ ही विद्यालय की कुछ मूलभूत समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई। इस पर जिलाधीश ने आश्वासन दिया कि आगामी वीएमसी बैठक में इन मुद्दों के समुचित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

स्टाफ सदस्य आरसी. पांचाल, शरद शर्मा, माया मोर्य, ललित मेहता, रीना कोठारी एवं सैयद ताहिर अली मौजूद थे!