Priyanka Again in Indore Tomorrow : दो सभाओं के बाद प्रियंका गांधी का कल इंदौर में रोड शो!

सांवेर और खातेगांव में सभा और शाम को नंदबाग से रोड शो, विशेष रथ बनाया गया!

400

Priyanka Again in Indore Tomorrow : दो सभाओं के बाद प्रियंका गांधी का कल इंदौर में रोड शो!

Indore : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 6 नवंबर को धार और इंदौर के दौरे पर आई थी। उन्होंने दो आम सभाओं को संबोधित किया। अब प्रियंका गांधी कल 8 नवंबर को इंदौर आकर सांवेर और खातेगांव की सभा को संबोधित करने के बाद इंदौर में होने वाले रोड शो में शामिल होंगी। वे अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार में शामिल होकर वोट मांगेंगी। विधानसभा क्रमांक-1 के कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला के समर्थन में प्रियंका गांधी का रोड शो बुधवार को 4.45 बजे से नंदबाग से शुरू होगा।

17 नवंबर को प्रदेश में मतदान है। इससे पहले चुनाव प्रचार अभियान में कांग्रेस ने अपना पूरा दम लगा दिया। 8 नवंबर को इंदौर आने वाली प्रियंका गांधी विधानसभा-एक में आयोजित होने वाले रोड शो का हिस्सा बनेंगी। यहां वह कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील करेंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी सांवेर और विधानसभा-5 में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा और रोड शो कर चुकी हैं। देखा जाए तो चुनाव प्रचार अभियान में कांग्रेस ने अपना पूरा जोर लगाया है।

सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर दौरे पर आई थी। यहां उन्होंने विधानसभा-5 में आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कुक्षी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर आईं, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ मंच पर विधानसभा-5 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल समेत कई नेता नजर आ रहे थे।

प्रियंका का दौरा कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का 8 नवंबर को दिल्ली से विशेष विमान से इंदौर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से वे हेलीकॉप्टर से सांवेर के सभास्थल जाएंगी, जहां दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक रुचि सोया के सामने कांग्रेस उम्मीदवार रीना बौरासी सेतिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहां से वे खातेगाँव जाएंगी और दोपहर 2:30 बजे से 4 बजे तक डाक बंगला मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार दीपक जोशी की प्रचार सभा को संबोधित करेंगी। खातेगांव से दोपहर 4 से 4:30 के बीच इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगी और शाम 4:45 बजे इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में रोड शो में भाग लेने के बाद शाम 6:45 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।