Priyanka Covid Positive : प्रियंका गांधी भी कोविड पॉजिटिव, ट्वीट करके जानकारी दी

1202
priyanka-gandhi
priyanka-gandhi

Priyanka Covid Positive : प्रियंका गांधी भी कोविड पॉजिटिव, ट्वीट करके जानकारी दी

New Delhi : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। आज प्रियंका गांधी भी पॉजिटिव पाई गई। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी।
मां सोनिया गांधी के कल कोविड पॉजिटिव होने के बाद आज प्रियंका गांधी भी संक्रमित हो गई। प्रियंका ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कोरोना के हल्के लक्षणों के साथ मेरा COVID-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध है, जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें!’
प्रियंका गांधी कल ही लखनऊ से दिल्ली लौटी हैं। प्रियंका दो दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर के लिए लखनऊ गई थीं। वे लौटने के बाद कोरोना संक्रमित हो गई।