WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

चुनावी हिन्दू हैं प्रियंका गांधी, प्रदेश की जनता समझती है कांग्रेस का पाखंड- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

WhatsApp Image 2023 06 12 At 17.50.32 696x384

चुनावी हिन्दू हैं प्रियंका गांधी, प्रदेश की जनता समझती है कांग्रेस का पाखंड- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल. गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी हिंदू हैं, जिन्हें चुनाव के समय ही मंदिर, गंगा और नर्मदा मैया की याद आती है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस पाखंड को अच्छी तरह समझती है। यूपी चुनाव के समय उन्होंने गंगा स्नान किया था और दो सीट पर कांग्रेस सिमट गई थी।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा-

मीडिया से चर्चा में लाड़ली बहना योजना के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज को सौदागर की सौदागिरी बताने के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर डॉ मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ व्यापारी हैं। वे प्रेम, सेवा, स्नेह, समर्पण समझते ही नहीं हैं। वे सौदागिरी, सौदेबाजी ही समझते हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के के शिगूफे में अब कांग्रेस का कार्यकर्ता भी नहीं आने वाला है। पिछले 15 माह के कार्यकाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक भी काम बगैर पैसे के नहीं हुआ।