Priyanka Gandhi Will Contest Elections : प्रियंका वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी, कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ऐलान किया!

दो अन्य लोकसभा सीट से भी कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किए!

167

Priyanka Gandhi Will Contest Elections : प्रियंका वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी, कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ऐलान किया!

New Delhi : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए दो और उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पलक्कड़ विधानसभा सीट से राहुल ममकूटथिल और चेलाक्कारा विधानसभा सीट से राम्या हरिदास को मैदान में उतारा है। राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली सीट से चुनाव जीतने के बाद रायबरेली सीट बरकरार रखी और वायनाड सीट खाली कर दी थी। वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को होना है और नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे।

चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट और 14 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को वायनाड और नांदेड़ लोकसभा सीटों के साथ-साथ 48 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा की।

IMG 20241016 WA0019

प्रियंका पहली बार चुनाव लड़ेंगी    

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ने जा रही हैं। उनके वायनाड से मैदान में उतरने की अटकलें कई दिनों से जारी थी। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी के पीएम मोदी के सामने चुनाव लड़ने की अटकलें भी सामने आई थीं। प्रियंका गांधी इससे पहले उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी थीं, अब वह वायनाड के चुनावी मैदान में नजर आएंगी। वायनाड उपचुनाव के लिए अपने नाम चर्चा के बीच प्रियंका गांधी ने कहा था कि मैं बिल्कुल भी नर्वस नहीं हूं। मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होने के लिए बहुत खुश हूं। मैं बस इतना कहूंगी कि मैं उन्हें उनकी (राहुल गांधी की) अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और सभी को खुश करने और एक अच्छी प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी।

सक्रिय राजनीति में शामिल होने के बाद प्रियंका गांधी को जनवरी 2019 में महत्वपूर्ण पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी कांग्रेस महासचिव बनाया गया था और फिर पूरे राज्य का प्रभारी महासचिव बनाया गया था। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा, फिर भी उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के अपने प्रयास जारी रखे। प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में भी पार्टी के अभियान का नेतृत्व किया था, जहां कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।