Priyanshi Wins Gold Medal : रतलाम की प्रियांशी ने राष्ट्रीय स्तर की नृत्य, खेल चेम्पियनशिप में जीता गोल्ड!

593

Priyanshi Wins Gold Medal : रतलाम की प्रियांशी ने राष्ट्रीय स्तर की नृत्य, खेल चेम्पियनशिप में जीता गोल्ड!

Ratlam : महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित चिपलून शहर में 8 फरवरी को आयोजित भारत की राष्ट्रीय स्तर की पहली नृत्य खेल चेम्पियनशिप 2025-26 में रतलाम के ख्यातनाम व्योम डांस स्टूडियो की 16 वर्षीय छात्रा प्रियांशी पाटीदार ने क्लासिकल डांस में गोल्ड मेडल जीतकर मध्य प्रदेश और अपने शहर रतलाम का नाम देश-भर में रोशन किया। बता दें कि प्रियांशी के पिता मनीष पाटीदार कम्प्यूटर तथा सीसीटीवी कैमरे की शॉप संचालित करते हैं तथा मां श्रीमती पिंकी पाटीदार शिक्षक हैं। प्रियांशी ने बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय मेरे गुरु और कोरियोग्राफर विशाल स्वामी को जाता हैं जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया साथ ही बताया कि मम्मी-पापा के आशीष का भी प्रतिफल हैं।

WhatsApp Image 2026 02 12 at 2.25.07 PM

आगामी 24 मई को प्रियांशी पाटीदार नेपाल में आयोजित डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, प्रियांशी की उपलब्धि पर शहर के खेलप्रेमियों, समाजसेवियों, रिश्तेदारों और संस्था से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं, बधाईयां दी!