अनैतिक व्यापार पर रोक: जिले में निरीक्षक और अधिकारियों को बनाया विशेष पुलिस अधिकारी

492

भोपाल: प्रदेश में अनैतिक व्यापार पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी पुलिस थानों में पदस्थ सभी निरीक्षकों और उनसे उपर के सभी अधिकारियों को विशेष पुलिस अधिकारी बनाया है।
गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए है।

अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत इस अधिनियम के अधीन पूर्व में जारी की गई सभी अधिसूचनाओं को अतिष्ठित करते हुए राज्य सरकार ने निरीक्षक स्तर के अनिम्न श्रेणी के सभी मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों को उनके क्षेत्राधिकार में विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया है। ये सभी अपने-अपने क्षेत्र में अनैतिक व्यापार पर रोक लगाने के लिए जुटकर कार्यवाही करेंगे। जहां भी ऐसी जानकारियां मिलेंगी सभी उन मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे।

इस कारोबार पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही की जाएगी। इसमें देह व्यापार से जुड़ी महिलाओं को इस कारोबार से निकाकर शासन के दूसरे अच्छे कामों में लगाया जाएगा। उनके जीविकोपार्जन के लिए व्यवस्था की जाएगी।