Protest Against Burning Garbage : कांग्रेस MLA ने पीथमपुर में कचरा जलाने का विरोध किया, कहा कि नुकसान नहीं है, तो उज्जैन में जलाएं!

235

Protest Against Burning Garbage : कांग्रेस MLA ने पीथमपुर में कचरा जलाने का विरोध किया, कहा कि नुकसान नहीं है, तो उज्जैन में जलाएं!

देखिए, भंवरसिंह शेखावत का वीडियो!

धार से वरिष्ठ पत्रकार छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Badnawar (Dhar) : बदनावर विधानसभा के कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में जलाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि कचरे से कोई नुकसान नहीं है, तो इसे उज्जैन में महाकाल के चरणों मे ले जाकर जलाया जाए। इसे पीथमपुर क्यों लाया गया। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि लोगों को डरा धमकाकर, पुलिस लगाकर यह कचरा जलाया जा रहा है। कांग्रेस इसका विरोध करती रही है और आगे भी करेगी।

यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीथमपुर में 10 किलोमीटर के एरिया में पानी के अंदर कैंसर के जीवाणु पाए जाने वाला बयान दिया था। इसके बाद अब बदनावर विधानसभा के कांग्रेसी विधायक भंवर सिंह शेखावत ने भी जीतू पटवारी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यूनियन कार्बाइड के कचरे से दिक्कत नहीं है, तो उज्जैन में ले जाकर महाकाल के चरणों में जलाए। दिक्कत होगी तो महाकाल बचा लेंगे।

यूनियन कार्बाइड का कचरा धार में जलाया जा रहा है। कांग्रेस ने इसका विरोध किया था, प्रदर्शन किया था। हमने शासन से मांग की थी कि यूनियन कार्बाइड का कचरा यहां मत जलाओ। ये मौत का कारण बनेगा, जनता में जो भी बीमारियां फैलेंगी उसको यह संभाल नहीं पाएंगे। ये महामारी लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री कह रहे है कि इससे कोई नुकसान नहीं है।

हमारा कहना है कि मुख्यमंत्री जी इससे नुकसान नहीं है, तो धार में जलाने की बजाए उज्जैन ले जाए और वहां जलाएं।
जब इससे नुकसान नहीं था तो आप भोपाल से लाये ही क्यों! अभी भी पुलिस की बंदोबस्त के तहत डराकर, धमकाकर जनता को कचरा जलाया जा रहा है। ये मौत का कारण होगा धार की जनता के लिए। हम कह रहे है कि आज भी इससे नुकसान नहीं तो यहां से ले जाये धार की जनता पूरा पैसा देगी। इसको उज्जैन ले जाकर महाकाल के चरणों में जलाए। दिक्कत होगी तो महाकाल भी बचा लेंगे।