Psychopath Son Kills Father & Sister : मनोरोगी बेटे ने पिता और बहन को हत्या की, पुलिस को तलाश!  

442

Psychopath Son Kills Father & Sister : मनोरोगी बेटे ने पिता और बहन को हत्या की, पुलिस को तलाश!  

 

दोनों के शव 36 घंटे फ्लैट में पड़े रहे, दूसरी बहन ने पुलिस को सूचना दी!

 

Indore : सिजोफ्रेनिया के एक मरीज ने अपने पिता और बहन की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में है। यह घटना नौलखा क्षेत्र के वसुधैव कुटुम्बकम् अपार्टमेंट की है। मनोरोगी बेटे ने रिटायर बैंक अफसर पिता और बहन की हत्या की। इस वारदात के बाद वह फ्लैट का ताला लगाकर भाग गया। करीब डेढ़ दिन बाद जब आसपास के लोगों को शंका भी हुई। मनोरोग के कारण बेटा आक्रामक हो गया था। बताया गया कि वो लोगों के सामने आने से बचता था।

पुलिस ने बताया कि दोनों के शव एक से दो दिन पुराने है। दो दिन से किसी ने उन्हें देखा भी नहीं था। छोटी बेटी क्षमा पिता के फोन पर कॉल कर रही थी, लेकिन वह फोन उठा नहीं रहे थे। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो घर पर ताला लटका मिला, तो थाने पर सूचना दी गई। कमरे से बदबू भी आ रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता और बेटी के शव अंदर पड़े मिले। पुलिस के मुताबिक बेटे पुलकित के मिलने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

घटना के बारे में संयोगितागंज थाने के टीआई विजय तिवारी ने बताया कि स्टेट बैंक से रिटायर हुए कमल किशोर धामन्दे (76 साल) और उनकी बेटी रमा अरोड़ा (53 साल) के 36 घंटे पुराने शव उनके घर में मिले। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हत्या बेटे पुलकित (43 साल) ने सिर पर किसी भोथरे हथियार से वार करके की है। आरोपी पुलकित पिता के साथ रहता था। जबकि, घटना में मारी गई बहन खातीवाला टैंक इलाके में रहती थी। वह पिता से मिलने रविवार को आई थी।

श्रीनगर में रहने वाली दूसरी बेटी क्षमा ने पिता और बहन को फोन लगाया तो उन्होंने नहीं उठाया। बेटी क्षमा पिता को देखने फ्लैट पहुंची तो गार्ड बोला कि पुलकित एक्टिवा से और पिता और बेटी ऑटो से कहीं गए हैं। क्षमा को लगा कि दोनों अस्पताल गए होंगे, इसलिए वो निश्चिंत हो गई। लेकिन, जब रात साढ़े 10 बजे भी फोन नहीं उठाया तो वह रमा के घर पहुंची।,वहां भी ताला मिला। इसलिए बुधवार को क्षमा थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। जब पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़ा तो दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। कमरे में पिता और बेटी की लाशें पड़ी थी और शवों को एक साथ चादर से ढंक दिया था।

क्षमा ने बताया कि पुलकित सिजोफ्रेनिया बीमारी से ग्रस्त है। यह ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति को भ्रम होता है कि हर कोई उसका दुश्मन है। पुलकित की वारदात को भी इसी तरह जा रहा है। वह कुछ महीने पहले ही रिहैब सेंटर से आया था। दवाई खाना भी बंद कर दी थी। उसे 9वीं से ही इस बीमारी की शिकायत है। किसी से ज्यादा बात नहीं करता और सहमा सा रहता है। लेकिन, स्वभाव से आक्रामक था। बेटे के व्यवहार के कारण मां भी परेशान होकर सिलिकॉन सिटी में अलग रहती है। पुलकित पिता पर हाथ भी उठा चुका है।