Pulse Polio Campaign : आज पल्स पोलियो अभियान, 8 हजार कर्मचारियों को दवा पिलाने की जिम्मेदारी!

पल्स पोलियो अभियान के लिए टास्क फोर्स की बैठक!

452

Pulse Polio Campaign : आज पल्स पोलियो अभियान, 8 हजार कर्मचारियों को दवा पिलाने की जिम्मेदारी!

Indore : पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए   आठ हजार कर्मचारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पोलियो की खुराक से जिले का एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। ये निर्णय कलेक्टोरेट में हुई पोलिया टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए।

जानकारी अनुसार बैठक में बताया गया कि 5 वर्ष तक के करीब 5 लाख बच्चों को जिले में पोलियो की दवाई पिलाई जाना है। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों के बच्चों को भी पोलियो बूस्ट पिलाई जाए। इसके लिए आज 28 मई को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।
यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। पहले दिन पोलियो बूथों पर खुराक पिलाई जाएगी। इसके अगले दिन किसी कारण से बच गए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो रोधी दवाई पिलाई जाएगी। जिले में 3500 से अधिक पोलियो बूथों की स्थापना की जाएगी। इन पर करीब 8 हजार से अधिक कर्मचारी तैनात रहेंगे।

इन परिवारों पर ज्यादा ध्यान
कर्मचारियों का मुख्य ध्यान निचली बस्तियों, मलिन क्षेत्रों, घुमंतु जनसंख्या आदि पर विशेष रूप से रहेगा। इन क्षेत्रों में अधिक बूथ बनाए जाएं। साथ ही रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड आदि पर भी बूथों की संख्या ज्यादा होना चाहिए। बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग और अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे।