भारी बारिश से घरों व सड़कों पर भरे गंदे पानी में उतरे PWD मंत्री सिंह,पानी निकासी की व्यवस्था पर अधिकारियों पर भड़के मंत्री

58

भारी बारिश से घरों व सड़कों पर भरे गंदे पानी में उतरे PWD मंत्री सिंह,पानी निकासी की व्यवस्था पर अधिकारियों पर भड़के मंत्री

जबलपुर:मूसलाधार बारिश के चलते पश्चिम विधानसभा के गंगानगर और उसके आसपास के क्षेत्र में सड़को और लोगो के घरों में पानी भरने की खबर लगते ही प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगो से चर्चा के साथ अधिकारियो को पानी निकासी की व्यवस्था बनाने निर्देशित करते हुए भड़क गए।

मंत्री सिंह पश्चिम विधानसभा में वार्ड बैठको के दौरान गढ़ा क्षेत्र में बैठक ले रहे थे इसी दौरान तेज बारिश प्रारंभ हुई और मंत्री श्री सिंह को जानकारी लगी की गंगानगर क्षेत्र में पानी भर गया है, जानकारी लगने पर श्री सिंह गंगानगर पहुंचे और देखा कि वहां सड़को पर घुटनो तक पानी भरा हुआ है। इस पर उन्होंने अधिकारियो को बुलाया और पानी निकासी का समाधान हेतु निर्देशित किया। प्रशासन के पहुंचने के पूर्व मौके पर पहुंचे मंत्री श्री सिंह ने जब नागरिकों से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि यह हर साल की समस्या है और श्री सिंह ने अधिकारियो को इसका स्थाई समाधान के लिए कहा।
श्री सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान भी मैंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जलप्लावन के दृष्टिगत बैठक की थी और उस बैठक का उद्देश्य यही था कि आचार संहिता समाप्त होने और वर्षा प्रारंभ होने में ज्यादा समय शेष नहीं रहेगा इसीलिए हमे पूर्व से ही जलप्लावन की समस्या का हल निकालना होगा, और बहुत हद तक जिला प्रशासन और नगर निगम ने इसके लिए कार्य भी किया है परंतु जिस क्षेत्र में पानी भरा है इसकी भौगोलिक स्थिति एक कटोरे की तरह है यह क्षेत्र आसपास के क्षेत्र से नीचे है और इस वजह से यहां चारो ओर से पानी आकर रुकता है। उन्होंने कहा यह कई वर्षो की समस्या है लेकिन इसका स्थाई समाधान हो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे और उम्मीद है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में इस तरह की समस्या का सामना नागरिकों को नही करना पड़ेगा।

*दो घंटे गिरते पानी में सड़क पर रहे मंत्री :*
शहर में हुई भारी बारिश से गंगानगर क्षेत्र में पानी भरने की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह 2 घंटे तक क्षेत्र में रहे। इस दौरान मंत्री श्री सिंह घुटनो तक भरे पानी में पैदल भ्रमण करते क्षेत्र का जायजा ले रहे थे और उन्होंने इस समस्या के समाधान हेतु नागरिकों से चर्चा भी की। श्री सिंह के गंगानगर पहुंचने की खबर मिलने पर नगर निगम के अधिकारी भी वहां पहुंचे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद, मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता मंत्री श्री सिंह के साथ थे।