Cruelty Free Living : युवा उद्योगपति वरुण पोरवाल एवं उद्यम सहभागी पूजा चोपड़ा के “क्रुएल्टी फ्री लिविंग” उद्देश्य को कनाडा ओंटारियो स्टेट की लघु उद्यम मंत्री नीना टांगरी का समर्थन!

MOU साइनिंग कार्यक्रम में उद्यम मंत्री नीना ने दिया कनाडा ओंटारियो में क्रुएल्टी फ्री जोन स्थापित करने का न्योता!

63

Cruelty Free Living : युवा उद्योगपति वरुण पोरवाल एवं उद्यम सहभागी पूजा चोपड़ा के “क्रुएल्टी फ्री लिविंग” उद्देश्य को कनाडा ओंटारियो स्टेट की लघु उद्यम मंत्री नीना टांगरी का समर्थन!

New Delhi : इंडो अमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ़ एसएमई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहर के युवा उद्योगपति एवं इंडो अमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ एसएमई यूथ विंग मध्यप्रदेश चैप्टर अध्यक्ष वरुण पोरवाल एवं उनकी उद्यम सहभागी पूजा चोपड़ा के क्रुएलिटी फ्री लिविंग उद्देश्य को कनाडा ओंटारिया स्टेट की लघु उद्योग मंत्री नीना टांगरी ने समर्थन दिया। कार्यक्रम में मंत्री नीना ने इस उद्देश्य की सराहना करते हुए अपने माध्यम से कनाडा ओंटारिया में भारत द्वारा ऐसे उत्पादों का निर्यात करने पर प्रचार प्रसार में सहयोग करने एवं क्रुएलिटी फ्री जोन स्थापित करने का न्योता दे, कनाडा सरकार की तरफ से यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस उद्देश्य को वर्तमान समय में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सार्थक बताया, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि देशों के आपस के युद्ध से प्रकृति को भारी नुकसान हो रहा है, ऐसे समय में ऐसे क्रुएल्टी फ्री लिविंग उद्देश्य अत्यंत आवश्यक है एवं इसका समर्थन हर देश को करना चाहिए।

 

IMG 20260327 WA0042 1         युवा उद्योगपति पोरवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि एमओयू के तहत कनाडा ओंटारियो में विशेष अहिंसा उद्यम क्षेत्र की स्थापना पर भी कार्य किया जाएगा। जिसमें ऐसे उद्योग स्थापित हो जिसमें बनने वाले उत्पादों से किसी भी पशु को हानि नहीं पहुंचे जिसमें प्रमुख तौर फुटवेयर, ट्रैवल एवं कॉस्मेटिक वस्तुएं का पीयू, विगन लेदर, प्राकृतिक फूलों के अर्क आदि का प्रमुखता से उपयोग कर निर्माण किया जाएगा। पोरवाल ने यह भी बताया कि अपने क्रुएलिटी फ्री लिविंग उद्देश्य को जल्द ही मध्यप्रदेश में सभी प्रमुख शहरों में अपने उत्पादों की उपलब्धता के जरिए लोगों में जागरूकता पैदा कर उन्हें ऐसी वस्तुओं के उपयोग हेतु प्रेरित करेंगे जिससे कि पशु हिंसा नहीं हो l वस्तुओं का दाम भी “नो प्रॉफिट- नो लॉस” के आधार पर तय किया जाएगा। जिससे की वस्तुएं हर वर्ग के व्यक्तियों की पहुंच में उपलब्ध की जा सकें। कार्यक्रम में इंडो अमेरिकन बिजनेस चैंबर की मैग्जीन का भी लोकार्पण भी किया गया। जिसके कवर पेज पर पूजा चोपड़ा को स्थान दिया गया।

IMG 20260327 WA0043 1

उद्योगपति पोरवाल एवं उनकी सहभागी उद्यमी पूजा चोपड़ा लगभग 8 सालों से अधिक इस उद्देश्य पर कार्य कर रहें हैं जिससे कि हमारे रोजमर्रा जीवन में उपयोग आने वाली वस्तुओं में किसी भी तरह की पशु हिंसा नहीं हो। वरुण पोरवाल एवं पूजा चोपड़ा के उद्यम फेलिक्स इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ऐसी वस्तुओं का निर्माण किया जाता है जिसमें पशु हिंसा नहीं हो एवं आमजन को भी इस बारे में जागरूकता प्रदान करी जाती हैं क्योंकि हमारे रोजमर्रा जीवन में ऐसी कई वस्तुएं हैं जिन्हें हम जानकारी के अभाव में उपयोग में लाकर पशु हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं। इस अवसर पर इंडो अमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ़ एसएमई के चेयरमेन डॉ. अजय प्रकाश मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें!