Rahul’s Food Hospitality : खाने में राहुल को परोसी जाएगा मालवी व्यंजन दाल-बाटी!

इंदौर में यह यात्रा 5 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी!

762

Rahul’s Food Hospitality : खाने में राहुल को परोसी जाएगा मालवी व्यंजन दाल-बाटी!

Indore : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर आने की तैयारी करीब पूरी हो गई। इंदौर में यह यात्रा 5 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इसकी तैयारियों को लेकर पूरी कांग्रेस पहली बार एकजुट नजर आ रही। राहुल गांधी के रात्रि विश्राम के लिए चिमन बाग मैदान में व्यवस्था की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
राहुल के कार्यक्रम में राजवाड़ा की आम सभा के साथ बड़ा गणपति पदयात्रा और दोपहर और रात्रि का भोजन शामिल है। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह कि इस बार राहुल गांधी का स्वागत मालवा-निमाड़ के पारंपरिक व्यंजन दाल-बाटी से किया जाएगा।
राहुल गांधी के इंदौर में दाखिल होने के बाद बड़ा गणपति से शुरू होने वाली यात्रा विधानसभा क्षेत्र दो, तीन, चार और एक और सांवेर तक जाएगी। राहुल गांधी पैदल यात्रा में इन क्षेत्र से होकर गुजरेंगे। माना जा रहा है कि राहुल गांधी करीब पांच विधानसभाओं से गुजरेंगे। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी और आमजन के शामिल होने की संभावना है।
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर से उज्जैन तक गुजरेगी जहां पूरे रास्ते उनके स्वागत की कांग्रेसियों ने पूरी तैयारी की है। साथ ही कांग्रेस के नेता और कार्यकतार्ओं को मिलाने के लिए विशेष बंदोबस्त भी किया है। कांग्रेस ने इसको लेकर सूची भी तैयार की है। लेकिन, माना जा रहा है कि सूची के अलावा भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राहुल गांधी से सीधे मुलाकात करेंगे।

राहुल की कहां-कहां जाने की संभावना
राहुल गांधी कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के घर जाने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। शिव पुराण कथा वाचक पं प्रदीप मिश्रा की कथा में जाने का राहुल गांधी में जाने की औपचारिक घोषणा तो नहीं की गई। लेकिन, उनके इस कथा में जाने की पूरी संभावना है। उज्जैन के रास्ते जाते समय राहुल गांधी संजय शुक्ला के फार्म हाउस पर भी दोपहर का भोजन करेंगे। यहां से सांवेर होते हुए वे उज्जैन की तरफ जाएंगे।

सभी कांग्रेसी एक साथ
इस यात्रा ने प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक जरूर कर दिया। सभी नेता एक साथ इस यात्रा में कदमताल मिलाकर चल रहे हैं। इसमें दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, जीतू पटवारी, अरुण यादव, शेरा भैया जैसे कई नेता हैं, जिनमें वैचारिक मतभेद के दावे किए जाते रहे हैं, पर इस यात्रा में सब एक हैं। इस यात्रा से प्रदेश में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एकजुट करने में सफलता मिलेगी।