
पढ़ना जारी रखें
अफसर अंदर पहुंचे तो सैकड़ों युवक-युवतियों को नशे में झूमते देखकर दंग रह गए। पब के कर्मचारी शराब परोस रहे थे। पब का मुख्य दरवाजा बंद था जबकि गुप्त रास्ते से प्रवेश दिया जा रहा था। छापे के बाद भी शटर उठाकर ग्राहकों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने यहां से श्रवण नत्थ्या पड़ागरे, गोलू उर्फ कुलदीप ओझा, अर्जुन अहिरवार को हिरासत में लिया। पब संचालक पीयूष ठाकुर मौके से फरार हो गया। इनके खिलाफ धारा 188 और कोलाहल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। मामले में बीट अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एडीसीपी के मुताबिक संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है।