यात्र‍ियों की सुव‍िधाओं को ध्‍यान में रखते हुए रेलवे ने किए कई बदलाव,रेलवे चार्ट अब 9 से 18 घंटे पहले बनेगा 

162

यात्र‍ियों की सुव‍िधाओं को ध्‍यान में रखते हुए रेलवे ने किए कई बदलाव,रेलवे चार्ट अब 9 से 18 घंटे पहले बनेगा 

नई दिल्ली: अगर आप अक्‍सर ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, भारतीय रेलवे ने चार्ट बनाने के टाइम में बड़ा बदलाव क‍िया है. नए न‍ियम के तहत रेलवे चार्ट को 4 घंटे से बढ़ाकर 9 से 18 घंटे क‍िया गया है. इस बदलाव का फायदा ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्र‍ियों को म‍िलेगा. अभी चार घंटे पहले चार्ट बनने पर यद‍ि यात्र‍ियों की सीट कंफर्म नहीं होती थी तो लास्‍ट मोमेंट पर सफर का प्‍लान कैंस‍िल करने या वैकल्‍प‍िक व्‍यवस्‍था बनाने में परेशानी हो‍ती थी. लेक‍िन अब चार्ट के 9 से 18 घंटे पहले बनने पर यात्री गंतव्‍य पर जाने के लि‍ए वैकल्‍प‍िक व्‍यवस्‍था कर सकेगा.

केंद्रीय मंत्री ने कहा क‍ि यात्र‍ियों की सुव‍िधाओं को ध्‍यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से कई बदलाव क‍िये गए हैं. ऑनलाइन ट‍िकट बुक करने में यात्र‍ियों को क‍िसी तरह की समस्‍या न हो, इसके लि‍ए ट‍िकट बुक‍िंग के तीन करोड़ फर्जी अकाउंट को हटाया गया है. इस कदम से अब ट‍िकट बुक‍िंग पहले से आसान और सुरक्ष‍ित तरीके से की जा सकेगा. इन फर्जी अकाउंट को हटाने के साथ ही बड़े ह‍िस्‍से में ब्रोकर को इनएक्‍ट‍िव क‍िया गया है.

 *आधार बेस्‍ड ओटीपी को जरूरी क‍िया*

दलालों की तरफ से ट‍िकट की जमाखेरी रोकने के ल‍िये तत्काल बुक‍िंग में आधार बेस्‍ड ओटीपी को जरूरी कर द‍िया गया है. इसके अलावा, ई-ट‍िकट रद्द करने पर अब मैन्युअली टीडीआर (TDR) भरने की जरूरत नहीं है. यह प्रोसेस अब पूरी तरह ऑटोमेट‍िक होगा और रिफंड सीधे अकाउंट में आ जाएगा. पहले यात्र‍ियों को केवल गंतव्य स्टेशन पर ही टिकट कैंस‍िल कराने की सुव‍िधा थी, लेक‍िन अब किसी भी स्‍टेशन के काउंटर से टिकट को कैंस‍िल कराया जा सकता है.

 *30 मिनट पहले तक अपग्रेड होगी ट्रैवल क्‍लास*

कई बार यात्र‍ियों को लास्‍ट टाइम में अपने बोर्ड‍िंग स्‍टेशन में बदलाव करना होता है. लेक‍िन नए बदलाव के तहत अब यात्री ट्रेन छूटने से महज 30 मिनट पहले अपना बोर्डिंग प्‍वाइंट डिजिटल रूप से बदल सकते हैं. यह सुव‍िधा खासतौर पर उन बड़े शहरों में रहने वाले यात्र‍ियों के लि‍ए वरदान साब‍ित हो रहा है, जहां एक ही शहर में कई स्टेशन होते हैं. इसके अलावा अब काउंटर टिकट वाले पैसेंजर भी चार्ट बनने के बाद ट्रेन ड‍िपार्चर से 30 मिनट पहले तक अपनी ट्रैवल क्‍लास को अपग्रेड करवा सकेंगे.