

MP के साथ ही उत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश, कल से गर्मी से राहत
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के बादल राजस्थान के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं। इससे मध्य प्रदेश के उत्तर से मध्य तक के इलाकों में आकस्मिक तेज बारिश संभव है। ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल, अशोकनगर, गुना, मंदसौर में वर्षा संभावित है। इंदौर क्षेत्र में दोपहर बाद शाम तक बादल छाएंगे, वर्षा की हल्की संभावना रहेगी।
मध्य प्रदेश में आज से तापमान में गिरावट आएगी। इंदौर में कल से अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 23 डिग्री तक होगा। आगामी 10 मई तक गर्मी से राहत बनी रहेगी। 15 मई से फिर तापमान में उछाल आयेगा।
उत्तर भारत में बादलों की जमावट है। लद्दाख में बर्फबारी, कश्मीर, हिमाचल में बारिश रहेगी। दिल्ली में आज भी बारिश संभावित है। यूपी में बादलों की जमावट रहेगी। कुछ हिस्सों में बारिश होगी।
दक्षिण भारत में बादल चक्राकार हो रहे हैं। आज केरल, कर्नाटक और आंध्रा में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु में भी बारिश होगी। यहां बादलों का घुमाव मौसम को प्रभावित कर रहा है।