
पढ़ना जारी रखें

तेज आधी तूफान के साथ हुई बारिश से शहर समेत पूरे जिले में भारी नुकसान की खबरें आ रही हैं। कई जगह मकानों के शेड उड़ गए तो कही दीवार गिर गई। कहीं मकानों को नुकसान पहुंचा है तो कही पेड़ गिरे, फिलहाल बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इसके साथ ही बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। बिजली के पोल पर बिजली के तार कम और निजी कंपनियों के तारों का भार अधिक होने से राजस्व कॉलोनी में बड़ी दुर्घटना होते-होते रह गई। एक साथ 3 पोल का गिरना बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। क्षेत्र में कुछ ही दिनों पहले नए पोल के नाम पर लगाए गए पोल इस आंधी-तूफान को नहीं झेल पाए।
जिले के जावरा में ग्राम मोर्याखेड़ी में बिजली गिरने से एक 15 वर्षीय बालिका की मौत हो गई वहीं ग्राम तंबोलिया में भी बिजली गिरने से 1 युवती काल के गाल में समा गई और 1 युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका उपचार चल रहा हैं। तेज आंधी से रेल यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई इंदौर से चलकर नई दिल्ली की और जाने वाली ट्रेन को बड़नगर में रोका गया।