Rajasthan Aap Protest: भाजपा कार्यालय के बाहर आप पार्टी के पदाधिकारियों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां!

216

Rajasthan Aap Protest: भाजपा कार्यालय के बाहर आप पार्टी के पदाधिकारियों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां!

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज जयपुर में भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठियां भांजकर खदेड़ दिया।

दरअसल आज जयपुर में भाजप के प्रदेश कार्यालय पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लोकसभा चुनावों को लेकर बैठक ले रहे थे। इसी दौरान प्रदर्शन करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश भर में भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में शुक्रवार को जयपुर में भी आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पार्टी कार्यालय के अंदर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को प्रदेश पदाधिकारी की बैठक ले रहे थे। विरोध प्रदर्शन करने आए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं और प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Arvind Kejriwal Arrest: Police lathi charge on AAP workers outside BJP headquarters in Jaipur - जयपुर में भाजपा मुख्यालय के बाहर AAP कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज. जानिए वजह ...

कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की, अचानक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय के बाहर देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं पर जमकर पुलिस की तरफ से लाठियां बरसाई गई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

आप पार्टी के नेताओं ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और झूठे मामलों में आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।

केजरीवाल की इस गिरफ्तारी की विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए पार्टी मुख्यालय के बाहर आए थे, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज किया।

लोकतंत्र में अपनी बात कहने का अधिकार सबको है, लेकिन इस देश में भाजपा की सरकार लोकतंत्र को नहीं मानती है। इसलिए हर जगह दमन की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष जब तक जारी रहेगा जब तक अरविंद केजरीवाल को और उनके अन्य साथियों को नहीं छोड़ा जाता।