राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी CPA भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति के सदस्य बनाये गये

83

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी CPA भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति के सदस्य बनाये गये

गोपेन्द्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट 

नई दिल्ली: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सी पी ए भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति के सदस्य बनाए गए है।

इस समिति के अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। यह समिति राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ की गतिविधियों को संचालित करती है। समिति के सदस्य

राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन बैठक में भी भाग लेंगे।

67वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) इस वर्ष आस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी के न्यू साउथ वेल्स में तीन से आठ नवम्बर तक आयोजित होगा।

यह राष्ट्रमंडल सम्मेलन सांसदों का सबसे बड़ा वार्षिक सम्मेलन है, जो वैश्विक संसदीय और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक साथ आते हैं। हर साल, सम्मेलन की मेज़बानी एक अलग राष्ट्रमंडल संसद द्वारा की जाती है।