Rajeev Sharma: MP के पूर्व IAS अधिकारी राजीव शर्मा, विधानसभा के प्रमुख सचिव सिंह सहित प्रशासनिक ,पुलिस व सैन्य अधिकारी दिल्ली में अशोक सम्मान से विभूषित 

36

Rajeev Sharma: MP के पूर्व IAS अधिकारी राजीव शर्मा, विधानसभा के प्रमुख सचिव सिंह सहित प्रशासनिक ,पुलिस व सैन्य अधिकारी दिल्ली में अशोक सम्मान से विभूषित 

 

 

नई दिल्ली: नई दिल्ली में कल आयोजित एक भाभी और गरिमामय समारोह में MP के पूर्व IAS अधिकारी राजीव शर्मा और विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह सहित कई प्रशासनिक ,पुलिस व सैन्य अधिकारी अशोक सम्मान से विभूषित किए गए।

बीनई दिल्ली के इंडिया हैबिटैट सेंटर में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि

भारत के पूर्व रक्षा सचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त थे। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बी पी सिंह ,जनरल दीपक कपूर और केंद्रीय राज्यमंत्री आर के रंजन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

समारोह में देश भर से चुने गए प्रशासनिक ,पुलिस व सैन्य अधिकारियों के साथ ही वन तथा विधायी सेवा अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि शेखर दत्त ने अशोक सम्मान से विभूषित अधिकारियों को बधाई देते हुए राष्ट्र की उन्नति में उनके योगदान को रेखांकित किया।

सम्मानित अधिकारियों में राजीव शर्मा और एपी सिंह के अलावा उप्र के पूर्व मुख्य सचिव श्री दीपक सिंघल,श्रीमती अभिलाषा विष्ट डीजीपी तेलंगाना,राजनयिक दीपक वोहरा,एस के मंत्री प्रमुख आयकर आयुक्त बैंगलुरु ,आर पी सिंह आई जी पंजाब पुलिस ,विनय कुमार सिंह आईएफ़एस देहरादून आदि प्रमुख हैं।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कई हस्तियां मौजूद थी।