राजेन्द्र कोठारी अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मनोनीत!    

100

राजेन्द्र कोठारी अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मनोनीत!   

Ratlam : पत्रकारिता क्षेत्र में सतत रूप से कार्यरत राजेन्द्र कोठारी को अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ ने रतलाम जिले के अध्यक्ष पद की कमान सोपी हैं। इस संबंध अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ के मुख्य संरक्षक हिम्मत मेहता, ऋतुराज बुडावनवाला, मुख्य सलाहकार जवाहर डोसी, राजेश नाहर, संस्थापक अध्यक्ष संजय लोढ़ा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष संदीप डाकोलिया ने संघ के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कोठारी (पूर्व जनसंपर्क अधिकारी) रतलाम को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया हैं।

जानकारी प्रदेश महासचिव शिरीष सकलेचा ने बताया कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कोठारी को संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील चोपड़ा, निलेश बाफना, सुधीर जैन, प्रियेश कोठारी,प्रकाश लोढ़ा, प्रफुल्ल जैन, जितेंद्र बावेल, अशोक चोपड़ा, अंकित भंडारी, अक्षय मेहता, आकाश चोपड़ा, रमेश श्री श्रीमाल, रजत सांड, राजेश श्रीमाल आदि जिले के पत्रकारों आदि ने कोठारी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की हैं कि कोठारी जिले में संघ को दिलों से दिलों को जोड़ते हुए नई ऊंचाईयां प्रदान करेंगे।