Rajya Sabha Candidates : भाजपा ने 8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए, MP से जॉर्ज कुरियन का नाम!

देखिए, BJP की जारी लिस्ट में किसे कहां से दिया टिकट!

497

Rajya Sabha Candidates : भाजपा ने 8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए, MP से जॉर्ज कुरियन का नाम!

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार शाम अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 8 राज्यों की 9 सीटों के लिए भाजपा ने ये लिस्ट जारी की। इसमें मध्य प्रदेश से केरल के नेता जॉर्ज कुरियन को भी चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं बिहार से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा को टिकट दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी ने 3 सितंबर को होने वाले 8 राज्यों से राज्यसभा उपचुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा कर दी। भाजपा ने राजस्थान से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन को मैदान में उतारा। पार्टी ने बिहार से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा, ओडिशा से पूर्व बीजद नेता ममता मोहंता और त्रिपुरा से राजीब भट्टाचार्य को अपना उम्मीदवार बनाया।

 

बिहार से वरिष्ठ वकील को मैदान में उतारा

भाजपा ने बिहार की दूसरी राज्यसभा सीट से वरिष्ठ वकील मनन कुमार मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। मनन कुमार बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। मिश्रा ने पटना यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है। वे पटना यूनिवर्सिटी के टॉपर एवं गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। 1982 से उन्होंने पटना हाई कोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस शुरू किया। 2007 में वे वरिष्ठ अधिवक्ता बने।

IMG 20240820 WA0054

मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली?

असम से भाजपा ने मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली को राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाया। रामेश्वर तेली पूर्व सांसद हैं। 2014 में 16वीं और 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2019 में उनको केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। वे 2011 का विधानसभा चुनाव बेहद करीबी अंतर से हार गए थे।

उद्योग संबंधी स्थायी समिति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। रामेश्वर तेली 2001 से 2011 तक लगातार दो बार असम विधानसभा के सदस्य रहे। उनकी संगीत में काफी रुचि है। मिशन रंजन दास पूर्व विधायक हैं, असम के करीमगंज से विधायक रह चुके हैं।