

Ram & Ravan : दो पार्ट में बन रही फिल्म ‘रामायण’ में राम और रावण का सामना सिर्फ एक बार!
Mumbai : नितेश तिवारी निर्देशित आने वाली फिल्म ‘रामायण’ खास तरह की फिल्म होगी। इसमें भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर और रावण बने यश का सामना सिर्फ एक बार होगा, वो भी फिल्म के अंत में। इसमें साई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी, सनी देओल हनुमान बनेंगे और यश बनेंगे रावण। लेकिन, ताजा खबरों की मानें तो रणबीर और यश साथ में कम ही स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ पर फिल्म बनाने वाले मेकर्स ने महर्षि वाल्मीकि के लिखी रामायण को बदलने की कोशिश नहीं की। वाल्मीकि की रामायण के अनुसार राम और रावण का आमना-सामना कम ही हुआ था। ऐसे में वो फिल्म में भी उनके लिखी हुई रामायण के अनुसार ही कहानी को आगे बढ़ाएंगे। लिखित रामायण में आखिरी युद्ध से पहले राम और रावण की कोई मुलाकात नहीं हुई। अब फिल्म में भी राम बने रणबीर और रावण, यश का आमना-सामना युद्ध के समय ही होगा।
दूसरे पार्ट में होगा राम-रावण का सामना
फिल्म रामायण को दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है। पहला पार्ट अगले साल तक रिलीज हो रहा है। दूसरे पार्ट में रावण का अंत दिखाया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि रणबीर और यश की टकरार देखने के लिए ऑडियंस को दूसरे पार्ट का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।