Ram Setu Flop : अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ भी बॉक्स ऑफिस पर डूबी!

फिल्म 9 दिन में अपनी लागत तक नहीं निकाल सकी!

634

Ram Setu Flop : अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ भी बॉक्स ऑफिस पर डूबी!

Mumbai : ऐसा लगता है कि अक्षय कुमार की फिल्मों को ग्रहण लग गया। उनकी नई रिलीज ‘राम सेतु’ का भी डब्बा गोल हो गया। फ्लॉप होने वाली ये लगातार चौथी फिल्म है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए, पर फिल्म अपनी लागत तक नहीं निकाल सकी। फिल्म ने ओपनिंग अच्छी की थी। पर, इसके बाद से इसका कलेक्शन लगातार गिरता गया। आज ‘राम सेतु’ की कमाई का आखिरी दिन है। क्योंकि, शुक्रवार को सिनेमाघरों में तीन नई फिल्में रिलीज हो रही हैं जो अक्षय की फिल्म के दर्शक और घटा देगी।
2022 अक्षय कुमार के लिए काफी बुरा रहा है। साल की शुरुआत में आई ‘बच्चन पांडे’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसके बाद रिलीज हुआ पीरियड ड्रामा फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ का भी यही हुआ। फिर 11 अगस्त को आई ‘रक्षा बंधन’ का भी काफी बुरा हाल हुआ। अब राम सेतु के भी हिट होने की उम्मीद नहीं बची। ये फिल्म 9 दिन में अपनी लागत तक नहीं निकाल पाई। फिल्म का बजट 70 करोड़ के करीब रहा है।
‘राम सेतु’ तो न तो दिवाली पर चली और न भाई दूज पर फिल्म को फ़ायदा मिला। पहले दिन फिल्म ने 15. 2 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन हफ्ता पूरा होते-होते ये 3 करोड़ से भी नीचे आ गई। फिल्म ने 9वें दिन सिनेमाघरों से 2.20 करोड़ कमाए। जबकि 8वें दिन ये कमाई 2.90 करोड़ थी। इसके साथ ही फिल्म का कुल कमाई पहुंच गई है 64.05 करोड़ के करीब है।
शुक्रवार का दिन ‘राम सेतु’ की विदाई का रहने वाला है। सिनेमाघरों में कैटरीना कैफ, सिद्धांत और ईशान की ‘फोन भूत’ रिलीज हो रही है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर की ‘मिली’ और हुमा कुरैशी-सोनाक्षी सिन्हा की ‘डबल एक्सेल’ भी एक साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली हैं। ऐसे में 10 दिन पुरानी ‘राम सेतु’ का क्या हाल होगा अंदाजा लगाया जा सकता है। ‘रामसेतु’ 25 अक्टूबर को 3 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी।