WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Ramniwas Rawat Will Join BJP : कांग्रेस के 5 बार के MLA रामनिवास रावत भाजपा में जाएंगे, पार्टी में उपेक्षा से नाराज! 

आज भी कई कांग्रेस नेता पार्टी बदलकर भाजपा जॉइन करेंगे!

1076
Ramniwas Rawat Will Join BJP

Ramniwas Rawat Will Join BJP : कांग्रेस के 5 बार के MLA रामनिवास रावत भाजपा में जाएंगे, पार्टी में उपेक्षा से नाराज! 

Bhopal : कांग्रेस से 5 बार विधायक रहे, पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना है। वे 25 अप्रैल को मुरैना में प्रधानमंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें सरकार में मंत्री पद दिया जा सकता है। लेकिन, रावत ने इस बारे में आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की। बताया गया कि वे पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज हैं।

आज भी कुछ कांग्रेसी नेता भाजपा की सदस्यता लेंगे।    

रामनिवास रावत कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन युवक कांग्रेस से शुरू किया और मध्य प्रदेश के विजयपुर निर्वाचन क्षेत्र (विधानसभा क्षेत्र) से पांच बार विधायक और दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने 2019 में भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ भारतीय संसद के लिए चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं सके थे।

तूफानी रोड शो के बाद बोले सी एम मोहन यादव- देश का बंटवारा कर कांग्रेस ने किया महापाप

आज भी कई कांग्रेसी पार्टी बदलेंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में 20 अप्रैल को प्रातः 10 बजे कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका, तजिंदर सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा,AICC के हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी है बिट्टू,बीजेपी में होंगे शामिल