Rang Panchami of Indore : राजवाड़ा पर रंगपंचमी की गेर में लोगों का हुजूम उमड़ा, लाखों लोग शामिल हुए

पुलिस और प्रशासन के सख्त इंतजाम, ये है कोरोना से मुक्ति का एलान

2295

Rang Panchami of Indore : राजवाड़ा पर रंगपंचमी की गेर में लोगों का हुजूम उमड़ा, लाखों लोग शामिल हुए

Indore : दो साल बाद आज इंदौर फिर अपनी पहचान के अनुरूप मस्ती के मूड में नजर आया। लगता था जैसे पूरा इंदौर राजबाड़ा पर ही उमड़ आया हो! आज दोपहर तक शहर के इस इलाके में जमकर होली हुई। हर चेहरा रंग से सराबोर दिखा। इस पर भी पुलिस और प्रशासन की चुस्ती से कहीं कोई गड़बड़ नहीं हुई। जबकि, इस गेर में महिलाएं और बच्चे भी थे। आज सुबह से ही लगा कि राजवाड़ा पर होने वाली गेर में मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा। रंगे हुए लोगों के हुजूम के बीच टैंकर से रंग और गुलाल उड़ाया गया। प्रशासन के अधिकारी भी एक ऊंची इमारत से गेर पर नजर रखे रहे। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारि मिश्र, कलेक्टर मनीष सिंह और नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल सुबह से दोपहर पर नजारा देखते रहे।

रंग पंचमी की गेर के अनोखे इंतजाम और त्यौहार के रंगीन माहौल ने आज बीते दो साल के अवसाद को भुला दिया। इतनी भीड़ ने इस बात का अहसास करा दिया कि अब शहर कोरोना के ख़ौफ़ से मुक्त हो गया। सुबह से ही रंगपंचमी का उत्साह देखा गया। शहरभर से राजबाड़ा पहुंचे। प्रशासन ने भी कई दिन पहले से गेर मार्ग से जुड़े कामकाज को फुर्ती से निपटाया और इस आयोजन की सफलता में पूरा सहयोग दिया। मुख्यमंत्री ने भी आह्वान किया था कि कोरोना नियंत्रण में है, जमकर होली मनाओ, आज इंदौर ने उसी अपील का पालन किया।

Rang Panchami of Indore : राजवाड़ा पर रंगपंचमी की गेर में लोगों का हुजूम उमड़ा, लाखों लोग शामिल हुए

व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने राजवाड़ा स्थित एक बिल्डिंग की छत से व्यवस्थाओं को देखा उनके साथ कई अफसर भी पहुंचे, निगम तथा प्रशासनिक कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान के साथ साथ बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था भी संभालते नजर आए। पूरे गेर मार्ग को 5 सेक्टर में बांटा गया था। 4 किमी घूमकर रंगों की मिसाइलों से रंग उड़ाती हुई गेर राजबाड़ा पहुंची। नगर निगम के पानी के टैंकर और डीजे वाहन सहित कई निजी वाहन भी इसमें शामिल हुए।

Rang Panchami of Indore : राजवाड़ा पर रंगपंचमी की गेर में लोगों का हुजूम उमड़ा, लाखों लोग शामिल हुए

 

करीब चार किमी के गेर मार्ग पर दो लाख से ज्यादा लोग मौजूद रहे। राजबाड़ा पर ये हुजूम और बढ़ गया। लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती गई। बताते हैं कि दो साल बाद आज निकली गेर को देखने के लिए लोग मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बड़ोदा, भोपाल, ग्वालियर और अहमदाबाद तक से अपने रिश्तेदारों के यहाँ इंदौर आए हुए हैं। रंगों से बचने के लिए गेर मार्ग के रहवासियों और व्यापारियों ने अपनी बिल्डिंग को प्लास्टिक से ढंक दिया है।

Rang Panchami of Indore : राजवाड़ा पर रंगपंचमी की गेर में लोगों का हुजूम उमड़ा, लाखों लोग शामिल हुए

सुरक्षा के ख़ास इंतजाम

दो साल बाद निकल रही गेर को लेकर पुलिस और प्रशासन विशेष अलर्ट पर रहा। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि सादे कपड़ों में भी पुलिस के जवान भीड़ में असामाजिक तत्वों पर नजर रखी। 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और अधिकारी यहाँ तैनात रहे। 2 हजार से ज्यादा नगर निगम कर्मचारी भी यहाँ तैनात किए गए। पुलिसकर्मी भी सुरक्षा इंतजामों में जुटे हैं।