Ranji Trophy 2022: ८८ साल के रणजी इतिहास में मध्य प्रदेश पहली बार चैंपियन

यंग ब्रिगेड ने चंद्रकांत पंडित की कोचिंग में जीत का परचम लहराया \\फाइनल में मुंबई की 6 विकेट से सीधी हार

1153

बेंगलुरु: भारत के सबसे बड़े डोमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) को नया चैंपियन मिल 88
गया है। बेंगलुरु में खेले गए फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने 41 बार की चैंपियन
मुंबई को छह विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीत लिया है।पिछले कुछ सालों में
देश में एक के बाद एक नई शक्तिशाली टीमें उभर कर सामने आ रही हैं। MP की
खिताबी जीत भी इस फैक्ट की तस्दीक करती है। 2014-15 से अब तक 8 सीजन में
6 अलग-अलग टीमों ने खिताब जीते हैं।

pandit 26
Madhya Pradesh clinch first Ranji Trophy title; defeat Mumbai by six wickets in final (ld)

मैच के आखिरी दिन मुंबई की दूसरी पारी 269 रन के स्कोर पर सिमट गई। इस
तरह MP को जीत के लिए 108 रन का टारगेट मिला, जिसे उसने चार विकेट खोकर
हासिल कर लिया। पहली पारी में मुंबई ने 374 रन बनाए थे। जिसके जवाब में
मध्यप्रदेश ने 536 रन बनाते हुए 162 रन की बढ़त हासिल की थी।

पहली पारी में बढ़त बनाई फिर जीत भी हासिल की
MP ने मुंबई की पहली पारी के 374 रन के स्कोर के जवाब में 536 रन बनाकर
अपना एक हाथ ट्रॉफी पर पहले ही रख दिया था। नियमों के मुताबिक अगर फाइनल

ड्रॉ होता है तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम विजेता बनती है।
हालांकि, MP ने इतने से संतोष नहीं किया और आखिरी दिन सात विकेट से हासिल
कर खुद को इस ट्रॉफी का सच्चा हकदार साबित किया।

तीन बल्लेबाजों के शतक, गेंदबाजों ने भी किया कमाल
फाइनल मे मध्य प्रदेश की ओर से तीन बल्लेबाजों यश दुबे (133 रन), शुभम शर्मा
(116 रन) और रजत पाटीदार (122 रन) ने शतक जमाए। MP के गेंदबाजों ने अपना
योगदान बखूबी दिया। गौरव यादव ने मैच में 6 विकेट लिए। कुमार कार्तिकेय के साथ
पांच सफलता लगी। बाकी गेंदबाजों ने भी उनका भरपूर सहयोग किया।

मुंबई की पहली पारी के 374 रन के जवाब में मध्यप्रदेश ने 536 रन का बड़ा स्कोर
खड़ा किया। यश दुबे और शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने शतकीय पारियां खेलीं।
दूसरे विकेट के लिए शुभम शर्मा और यश दुबे ने 222 रन की साझेदारी कर
मध्यप्रदेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हुए।
यश दुबे ने 133 और रजत पाटीदार ने 122 रन की पारी खेली।मुंबई के लिए तुषार
देशपांडे ने तीन विकेट और सम्स मुलानी ने पांच विकेट लिए थे। जबकि मोहित
अवस्थी को दो विकेट मिले।

संक्षिप्त स्कोर: मुंबई 127.4 ओवर में 374 और 57.3 ओवर में
269 ऑल आउट (सुवेद पारकर 51, सरफराज खान 45; कुमार
कार्तिकेय सिंह 4/98, पार्थ साहनी 2/43) मध्य प्रदेश से 177.2
ओवरों में 536 ऑल आउट हो गए और 29.5 ओवर में 108/4

(हिमांशु मंत्री 37, रजत पाटीदार 30 नाबाद; शम्स मुलानी 3/41,
धवल कुलकर्णी 1/7)

 

बेंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल हारी थी मध्य प्रदेश की टीम
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वती स्टेडियम में खेला गया। मजे
की बात ये है कि ये वही चिन्नास्वामी स्टेडियम है, जहां इससे पहले फाइनल में
पहुंचने के बाद भी मध्य प्रदेश की टीम खिताब नहीं जीत पाई थी। उस साल कर्नाटक
के हाथों मध्य प्रदेश को 96 रन से हार मिली थी। आज स्टेडियम वही था, लेकिन टीम
दूसरी थी।