Rape by Deception : न्यूजीलैंड से आई युवती के साथ उसके ही मित्र दुष्कर्म किया! 

826

Rape by Deception : न्यूजीलैंड से आई युवती के साथ उसके ही मित्र दुष्कर्म किया! 

Indore : न्यूजीलैंड से छुट्टी मनाने इंदौर आई युवती से अपने ही पुरुष मित्र ने शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस घटना को अंजाम देने के साथ ही वो 5 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। युवती ने पूरे मामले की शिकायत खजराना पुलिस को की है। खजराना पुलिस ने 376 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

तिलक नगर में रहने वाली युवती 5 महीने की छुट्टी मनाने न्यूजीलैंड से इंदौर आई थी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ एक होटल में उसके ही मित्र ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस को बताया कि कॉलेज के एक मित्र ने आरोपी से पहले तो दोस्ती कराई उसके बाद एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करके भाग गया। युवक ने युवती से 5 लाख रुपए भी ले लिए। युवती ने पूरे मामले की शिकायत खजराना पुलिस को की है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म 

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शिकायत करने वाली युवती न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती है और पांच महीने की छुट्टी पर इंदौर आई है। वो मूलतः रहने वाली तिलक नगर की रहने वाली है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बर्थडे पार्टी में उसके दोस्त ने एक युवक से उसका परिचय कराया था यह युवक उससे मिला और उससे शादी का झांसा दिया। वह उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह बिजली कंपनी में कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़ा है। लेकिन, अभी फरार है उसके पकड़े जाने के बाद उससे पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।