Rape With Dulhan : सुहागरात के दिन बहू के साथ दुष्कर्म, पति नशे में डूबा रहा!

दुल्हन ने शिकायत की, तो पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला!  

734

Rape With Dulhan : सुहागरात के दिन बहू के साथ दुष्कर्म, पति नशे में डूबा रहा!

Amroha (UP) : यहां एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। दुल्हन सुहागरात की सेज पर अपने पति का इंतजार कर रही थी, तभी दूल्हा नशे में वहां पहुंचा। दुल्हन ने इस पर जमकर हंगामा किया। परिवार वालों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। बताया गया कि रात में दुल्हन के कमरे में अचानक ननदोई आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। दुल्हन ने जब घटना की पुलिस को शिकायत की, तो पति ने उसे तलाक देकर घर से भगा दिया।

यह मामला डिडौली इलाके के एक गांव का है। शादी के बाद दुल्हन के कमरे में पति नशे में झूमता हुआ पहुंचा। दुल्हन ने हंगामा कर दिया। शोर पर पहुंचे परिजनों ने मामला शांत कराया। रात में ननदोई जबरन विवाहिता के कमरे में घुसा और दुष्कर्म किया। शिकायत की तो पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। प्रभारी पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है। अब जांच करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विवाहिता तब हैरान रह गई, जब सुहागरात पर पति शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। उसने नशे की हालत में दुल्हन के साथ दुर्व्यवहार भी किया। विवाहिता को कमरे में बंद कर दिया। रात में ही कमरे में पहुंचे ननदोई ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ हैवानियत की। सुबह में पीड़िता ने फोन कर मायके से परिजनों को बुला लिया। तलाक होने पर शादी के अगले ही दिन पीड़िता मायके आ गई। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास भी हुआ, लेकिन मामले का हल नहीं हुआ।