Rape With Newly Married : पति के साथ जेठ, नंदोई ने दुल्हन से दुष्कर्म किया, कोशिश ससुर ने भी की!

हालत बिगड़ी तो मायके वालों को 'ऊपर का असर' बताया, फिर मामला दर्ज!

1056

Rape With Newly Married : पति के साथ जेठ, नंदोई ने दुल्हन से दुष्कर्म किया, कोशिश ससुर ने भी की!

 

Alwar (Rajasthan) : यहां एक नाबालिग के निकाह के बाद पहली ही रात उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। उसके सपनों के संसार को ससुराल वालों ने पहली ही रात रौंद दिया। पहली रात उसके साथ पति के अलावा जेठ और नंदोई ने भी अपना मुंह काला किया। खास बात यह कि नव विवाहिता के पति ने भी इस कृत्य में सहयोग करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह आरोप लगाते हुए उपखंड क्षेत्र की एक नाबालिग विवाहिता ने अपने पिता के साथ रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार 17 साल की युवती का निकाह पिछले महीने 11 जून को छज्जू का बास खिलौरा निवासी मुकीम पुत्र ईशू खान से हुआ। निकाह बाद ससुराल पहुंची विवाहिता के कमरे में बैठी तीन महिलाएं बाहर चली गई।

ससुर ईशू खान कमरे में आया और उसके कंधे पर हाथ रख बेनकाब करते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। विवाहिता ने परिचय पूछा तो वह बाहर चला गया। कुछ देर बाद विवाहिता का नंदोई सलीम खान पुत्र रत्ती मेव निवासी नाडका, जेठ मुफीद पुत्र ईशू एवं पति मुकीम कमरे में आए और तीनों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दूसरे दिन भी यही सब हुआ, जिससे वह बेहोश हो गई।

पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज
जब मायके वालों ने बेटी की हालत खराब देखी तो ससुराल वालों ने इसे ऊपर का असर बताया। जिसके बाद उसके पीहर पक्ष वाले बाहरी इलाज कराते रहे। लेकिन, जब ठीक नहीं हुई तो राजकीय अस्पताल अलवर में भर्ती कराया गया। जहां अपने साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म की जानकारी परिवार को दी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।