
पढ़ना जारी रखें
आवेदक प्रवीण (परिवर्तित नाम) ने ठग ने अपोलो हॉस्पिटल बुलाकर कहा कि मेरे पिता भर्ती थे, जो डिस्चार्ज हो रहे हैं, उन्हें घर ले जाना है। फिर ठग ने एडवांस पेमेंट भेजने का बोलकर 90 रुपए और 9,000 के फर्जी मैसेज भेजे और कहा कि गलती से 9,000 रुपए सेंड हो गए हैं। आवेदक ने 9,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए।
आवेदक अनिल (परिवर्तित नाम) को अरविंदो हॉस्पिटल बुलाया और उसे भी 70 और 7000 रुपए का डमी मैसेज भेजकर वापस पैसे मांगे। आवेदक ने रुपए ट्रांसफर कर दिए।
आवेदक सूर्यप्रकाश (परिवर्तित नाम) को विशेष हॉस्पिटल बुलाकर 55 और 5500 रुपए का डमी मैसेज भेजा। सूर्यप्रकाश ने भी पैसे जमा कर दिए। इसी प्रकार, आवेदक शिवम (परिवर्तित नाम) को विजयनगर बुलाकर कहा कि मेरा फ्रेंड थोड़ी देर में आ रहा है। फिर ठग ने 95 रुपए और 9,500 के डमी मैसेज भेजे। आवेदक ने पैसे जमा करा दिए।