
राशन-शिष्यवृत्ति घोटाला: 4 हॉस्टल अधीक्षक सस्पेंड
बीजापुर : बीजापुर में उजागर हुए लाखों के राशन-शिष्यवृत्ति घोटाले में शामिल चार हॉस्टल अधीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
इस संबंध में वित्तीय अनियमितता और राशन घोटाले की शिकायत जिला शिक्षा विभाग से की गई थी। इसके बाद संयुक्त संचालक शिक्षा ने जांच के आदेश दिये थे। जांच टीम बीजापुर के विभिन्न हॉस्टलों में पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि कागजों पर बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत दिखाई गई थी, लेकिन मौके पर आधे से भी कम बच्चे मौजूद थे।
जांच टीम को पता चला कि पिछले साल जुलाई से अक्टूबर के बीच बड़ी संख्या में छात्र अनुपस्थित थे, इसके बाद भी उनके नाम पर सब्जी, राशन मंगाई गई, जब बच्चे ही नहीं थे तो सब्जी और राशन कैसे मंगाए गये?
निलंबित अधिकारियों में आदित्य ठाकुर, प्रभारी अधीक्षक नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक आवासीय विद्यालय भटवाड़ा, लक्ष्मीनारायण ओढदल, प्रभारी अधीक्षक, आवासीय विद्यालय सैंड्रापल्ली, पुष्पलता सोनी, प्रभारी अधीक्षक, आवासीय विद्यालय संगमपल्ली, रघुनंदन मौर्य, प्रभारी अधीक्षक, आवासीय विद्यायल भटवाड़ा शामिल हैं।





