Ratlam Creates History : ढाई किलोमीटर रोड डिवाइडर में रोपे 5 हजार पौधे!

751

Ratlam Creates History : ढाई किलोमीटर रोड डिवाइडर में रोपे 5 हजार पौधे!

पौधा रोपण के बाद उनकी देखभाल कर पेड़ का स्वरूप प्रदान करें- बोले मंत्री चेतन्य काश्यप!

महापौर प्रहलाद पटेल की पहल रंग लाई!

Ratlam : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रत्येक नागरिक के लिए संदेश है कि पर्यावरण को सहेजना सभी का दायित्व है इस हेतु नागरिक एक-एक पौधा रोपकर उसे पेड़ बनाएं। यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने अमृत हरित महाभियान के तहत शहर के राम मंदिर से आरो आश्रम तक रोड़ डिवाईडर में 5 हजार पौधों के रोपण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि महापौर प्रहलाद पटेल के ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम के सपने को साकार करना होगा अगर हर व्यक्ति अपने मन में निश्चय कर लें कि मुझे एक पौधा रोपकर उसे पेड़ बनाना है तो यह धरती हरियाली से आच्छदित होकर पर्यावरण में सुधार होगा।

WhatsApp Image 2025 10 04 at 17.42.02 1

महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि हमें अब रतलाम को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाना है इसी के तहत अमृत हरित महाभियान में आज राम मंदिर से आरो आश्रम तक ढाई किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाकर रोड डिवाईडर में एक साथ 5 हजार पौधो का रोपण कर इतिहास रच रहें है शहर का प्रत्येक नागरिक इस शुभ अवसर पर एक पौधा रोपकर यह प्रण लें कि इसे पेड़ बनाना है तो रतलाम को हरियाली से आच्छदित होने से कोई नहीं रोक सकता।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि पौधा रोपने के बार उसका पालन पोषण अपने बच्चों की तरह करना होगा तभी वह पेड़ बनेगा ओर हमें हरियाली के साथ-साथ छांव व ऑक्सीजन देगा। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान निगम परिषद ने विकास का इतिहास रचा है आज एक साथ 5 हजार पौधो का रोपण कर फिर से हम इतिहास रचने जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 10 04 at 17.42.26

चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विप्लव जैन, सोनू यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, मनोहर पोरवाल, मनोज शर्मा, सोनू यादव, राजेन्द्र पाटीदार, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, नन्दकिशोर पंवार, बलवंत भाटी, राजेश रांका, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश कामरेड, परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टाक, बलराम भट्ट, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती शबाना, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती आशा रावत, पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान, राजेन्द्र चौहान, गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा, रमेशचन्द्र पांचाल, किशोरसिंह राठौर, राजेश माहेश्वरी, राजीव रावत, निगम अधिकारी शशि कुमार गड़पाले, महेश सिरोहिया, राहुल जाखड़, सुहास पंडित, गोपाल झालीवाल, राजेन्द्र सिंह पवांर, मनीष तिवारी, अनिल पारा, किरण चौहान, पर्वत हाड़े, विनय सिंह चौहान, आशीष चौहान, तरूण राठौड़, निगम कर्मचारी के अलावा विवेक शर्मा, संदीप मौर्य, सुभेन्द्र सिंह गुर्जर के अलावा स्कूल-कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिका, विद्यार्थी, स्वंयसेवी संस्था तथा नागरिकों ने राम मंदिर से आरो आश्रम तक के रोड़ डिवाईडर में एक साथ मानव श्रृंखला बनाकर विभिन्न प्रजातियों के 5 हजार पौधो का रोपण किया!