WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

रतलाम MP का पहला जिला जहां 2016 के पूर्व की सभी अनाधिकृत कॉलोनियां अब वैध

शहर की 116 कॉलोनियां अब हो गई लीगल

2819
WhatsApp Image 2023 07 20 At 9.51.26 PM

रतलाम MP का पहला जिला जहां 2016 के पूर्व की सभी अनाधिकृत कॉलोनियां अब वैध

Ratlam : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुसार रतलाम जिले में अनाधिकृत कॉलोनियों को वैध करने का कार्य तीव्र गति से किया गया हैं। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में रतलाम अब प्रदेश का पहला जिला बन गया हैं, जहां 2016 के पूर्व की सभी अनाधिकृत कॉलोनियां अब वैध कालोनियां बन चुकी हैं।

शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी अरुण पाठक ने बताया कि जिले में वर्ष 2016 के पूर्व की 122 कालोनियां चिन्हित की गई थी।इनमें से 116 कॉलोनी वैध करने के लिए पात्र पाई गई।अब इन 116 कॉलोनियों के निवासियों कि कई प्रकार की दिक्कत दूर हो गई हैं। मकानों के नामांतरण हो सकेंगे,अनुमतियों पर लगी रोक हट जाएगी।नगर पालिकाएं विकास कार्य करेंगी,नल कनेक्शन मिल जाएंगे।अन्य कई प्रकार की परेशानियां भी समाप्त हो जाएंगी।

WhatsApp Image 2023 07 20 at 9.51.25 PM

जिले के जावरा की 41, नामली की 30,आलोट की 22,सैलाना की 13,ताल की 8 तथा पिपलोदा की 2 कॉलोनियों को वैध कर दिया गया हैं।अब उक्त कालोनियों के अभिन्यास को अंतिम रूप दिया जाकर नागरिक अधोसंरचना एवं भवन अनुज्ञा प्रदान करने हेतु नियमों के अधीन विकास शुल्क का निर्धारण करते हुए रहवासियों को नगरीय निकाय भवन निर्माण के लिए अनुज्ञा प्रदान कर देंगे।विभिन्न निर्माण कार्यों जैसे सड़क,बिजली, पेयजल,नाला,नाली आदि के निर्माण प्रारंभ हो जाएंगे।