Ratlam-Neemuch Railway Line Doubling : ब्लॉक का असर 11 ट्रेनों पर, आज 1 घंटा देरी से चलेगी चित्तौड़गढ़-रतलाम डेमू ट्रेन!

जानिए ब्लॉक से प्रभावित होने वाली ट्रेनों के नाम तथा नम्बर!

110

Ratlam-Neemuch Railway Line Doubling : ब्लॉक का असर 11 ट्रेनों पर, आज 1 घंटा देरी से चलेगी चित्तौड़गढ़-रतलाम डेमू ट्रेन!

Ratlam : रतलाम-नीमच दोहरीकरण कार्य के चलते मल्हारगढ़, मंदसौर यार्ड के बीच टेक्निकल काम किए जा रहे हैं। इसके लिए रेलवे 22 फरवरी से 1 मार्च तक ब्लॉक लेने जा रहा हैं। इसका असर 11 ट्रेनों पर होगा। 22 फरवरी को डेमू ट्रेन 1 घंटा देरी से चलेगी। उधर कुबेरेश्वर धाम पहुंचने वाले श्रृद्धालुओं के लिए रेलवे 23 फरवरी से अहमदाबाद- गोरखपुर और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का सीहोर में प्रायोगिक ठहराव देने जा रहा हैं। इसके अनुसार 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस शाम 7.14 बजे और 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस शाम 7.14 बजे पहुंचेगी। वहीं 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस सीहोर स्टेशन शाम 7.14 बजे और 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस शाम 5.28 बजे पहुंचेगी। 23 फरवरी को भोपाल सांसद भोपाल आलोक शर्मा विधायक सुदेश राय एवं अन्‍य गणमान्‍य अतिथियों की गरिमामई उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ करेंगे।

WhatsApp Image 2026 02 22 at 10.00.57 AM

ब्लॉक से प्रभावित होने वाली ट्रेनें!
24 को 19818 जमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस चित्तौड़गढ़ स्टेशन तक ही चलेगी।
24 को 19327 रतलाम-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस चित्तौड़गढ़ से ही चलेगी।
24 से 1 मार्च तक 62231 उज्जैन-चित्तोडगढ़ पैसेंजर रतलाम तक ही चलेगी, रतलाम-चित्तोडगढ़ के के बीच निरस्त रहेगी।
24 फरवरी से 1 तक 69232 चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर रतलाम से ही चलेगी।
25 फरवरी से 1 मार्च तक चित्तौड़गढ़-रतलाम डेमू मार्ग आधा घंटा रेगुलेट होगी।
24 फरवरी को 09723 जयपुर-बांद्रा स्पेशल मार्ग में आधा घंटा रेगुलेट होगी।
1 मार्च को 19818 यमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस चित्तौड़गढ़ स्टेशन तक ही चलेगी।
1 मार्च को 19327 रतलाम-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रतलाम की जगह चित्तौड़गढ़ से ही चलेगी।
25 मार्च को 20497 रामेश्वर-फिरोजपुर एक्सप्रेस मार्ग में 15 मिनट रेगुलेट होगी।
1 मार्च को 07718 हिसार-तिरुपति मार्ग में 1.15 घंटे रेगुलेट होगी!

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेनों की आगमन/प्रस्‍थान समय सहित अन्‍य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं इसके साथ ही रेलवन ऐप के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं!