Ratlam News: गोली लगने से महिला की मौत, मामला हत्या का या और कोई, पुलिस जुटी जांच में

1279
Badwani MP: कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या, फिर की आत्महत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: शहर के आनंद कॉलोनी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया था जब एक घर में गोली चलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिला चिकित्सालय पहुँचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था।
वैसे पुलिस को गोली चलने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला की मौत कैसे हुई इस बात को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

घटना मंगलवार सुबह 11:30 बजे की है। गोली चलने से शाहिन पति अकील खान (40) गंभीर घायल हो गई थी।जिसे खुन से सनी हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया था जहां पर उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था।

इस दौरान अस्पताल में क्षेत्र के रहवासियों की भीड़ लग गई। बता दें कि महिला अपनी बड़ी बहन की लड़की की शादी में रतलाम आई हुई थी। जो धार जिले के मनावर की रहने वाली थी। मृतिका रतलाम के अज्जू, असलम और अनवर शैरानी की बहन थी।

मामले को लेकर मीडियाकर्मियों को घटना की जानकारी देते हुए एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आई है कि मृतिका को उसके घर में ही गोली लगी है। ऐसे में यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी है कि गोली किसी दुर्घटनावश चली या किसी ने आपसी विवाद के चलते उसे गोली मारी है।

एसपी तिवारी के मुताबिक यह भी जानकारी सामने आई हैं कि महिला की मौत होने में घर के ही किसी सदस्य का होना है। उन्होंने बताया कि नावेद नामक युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है, जिसका मोबाइल नंबर भी बन्द है। एसपी ने इस बात को भी गलत बताया है कि इस हत्या की वजह कोई राजनीतिक कारण हो सकती है।

शाहिन की मौत या तो दुर्घटनावश हथियार चलने से हुई है या फिर किसी आपसी पारिवारिक विवाद के चलते उसे गोली मारी गई है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि जिस हथियार की गोली मृतिका को लगी है, वह हथियार भी अब तक बरामद नहीं हुआ है। हथियार के अवैध होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है और ऐसी स्थिति में अवैध हथियार के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है और जांच लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जो अलग अलग पहलुओं पर जांच कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल आनन्द कॉलोनी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Author profile
WhatsApp Image 2022 01 29 at 4.46.12 AM
रमेश सोनी

पिछले अठ्ठाइस वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय। इस दौरान रतलाम और प्रदेश से प्रकाशित कई समाचार पत्रों में संवाददाता से लेकर महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वर्तमान में आपके अपने न्यूज़ पोर्टल मीडियावाला के ब्यूरो चीफ हैं।