Ratlam Police Arrest 4 Smugglers : अंतरराज्यीय MD ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़!

मुख्य सरगना जमशेद लाला सहित 4 आरोपी पकड़ाए!

148

Ratlam Police Arrest 4 Smugglers : अंतरराज्यीय MD ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़!

Ratlam : एसपी अमित कुमार के निर्देश में जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहें विशेष अभियान के अंतर्गत रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विश्वसनीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने थाना पिपलोदा अंतर्गत ग्राम बोरखेड़ा स्थित सलीम पिता अहमद खान के पोल्ट्री फार्म पर दबिश देकर परिसर में अवैध रूप से संचालित सिंथेटिक ड्रग (MD/MDMA) निर्माण फैक्ट्री का 4 आरोपी सक्रिय रूप से मादक पदार्थ का निर्माण कर रहें थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया। बता दें कि कुछ दिन पूर्व मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि थाना पिपलौदा के अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा में एक पोल्ट्री फार्म में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की फैक्ट्री संचालित कर रहे हैं।

 

सूचना के पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के नेतृत्व में सायबर सेल, थाना पिपलौदा, थाना जावरा शहर, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा गत रात्रि यानी सोमवार मंगलवार की रात्रि में संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर उक्त पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान 4 लोग मिले जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे पुलिस द्वारा चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। जहां आरोपी रईस खान 35 पिता असलम खान निवासी राकोदा थाना पिपलोदा, युसूफ 45 पिता शमशेर खान निवासी बोरखेड़ा थाना पिपलोदा, सलीम उर्फ राजू 40 पिता अहमद खान निवासी बन्नाखेड़ा एवं जमशेद उर्फ सेठ 42 पिता अफजल खान निवासी देवल्दी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ राजस्थान चारों मिलकर केमिकल का उपयोग कर MD बना रहें थे।

 

पुलिस टीम द्वारा उक्त पोल्ट्री फार्म की विधिवत तलाशी लेने पर 200 ग्राम तैयार की गई MD एवं MD बनाने के केमिकल, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, भट्टी, ड्रायर मशीन, इलेक्ट्रिक बोर्ड मिले। आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ एम डी बनाने की फैक्ट्री का संचालन करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना पिपलोदा पर अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से 200 ग्राम एमडी जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए हैं और एमडी बनाने का केमिकल 2 ब्रोमो-4 मिथाइल प्रोपिओफेनोन- 900 ग्राम,

MDC केमिकल- कुल 140.48 किलोग्राम HCL केमिकल- 35.600 किलोग्राम, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा एवं भट्टी, ड्रायर मशीन, छाछ बनाने की मशीन, स्टील की थालियां, मल्टीपिन स्विच बोर्ड, प्लास्टिक कैन एवं अन्य प्रोसेसिंग उपकरण तथा 3 मोबाइल फोन जब्त किए आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी जमसेद लाला अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय अनुभवी MD निर्माता हैं, जिसके विरुद्ध राजस्थान, गुजरात एवं मध्य प्रदेश में पूर्व में प्रकरण दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से संगठित ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। दबिश से 1 दिन पूर्व लगभग 3 किलो MD एक पार्टी को सप्लाई किया जाना भी सामने आया है। पुलिस द्वारा संपूर्ण सप्लाई चेन की जांच की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

*इनकी रहीं सराहनीय भूमिका!*

एसडीओपी संदीप मालवीय, रमेश कोली थाना प्रभारी पिपलौदा, अमित कोरी प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उप-निरीक्षक राजेश मालवीय, उप-निरीक्षक रघुवीर जोशी, उप-निरीक्षक कुलदीप डाबी, उप राजू मखोड, उप-निरीक्षक इंद्रपाल सिंह राठौर, मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, प्र आर राहुल उपाध्याय, महेंद्र धाकड़, बालकृष्ण चंदेल, विपुल भावसार, राधेश्याम चौहान, अभय चौहान, सोनपाल, रवि प्रीतम, नारायण सिंह, रोहताश जाट, आर मुकेश, आर राजेश पटेल, नरेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, विजेश पाटीदार की भूमिका रहीं!

O