Ratlam Police’s Strict Campaign: 3 महीनों में 446 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 4319 गिरफ्तारी वारंट तामील!

50

Ratlam Police’s Strict Campaign: 3 महीनों में 446 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 4319 गिरफ्तारी वारंट तामील!

Ratlam : जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा स्थाई वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। SP अमित कुमार के निर्देश में वर्ष 2026 में भी यह अभियान निरंतर जारी है। ASP विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा समन्वित कार्रवाई करते हुए फरार स्थाई वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।

अभियान के तहत तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग कर निरंतर धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है।अभियान की उपलब्धियां (1 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक) रतलाम पुलिस द्वारा वर्ष 2026 के प्रथम तीन माह में कुल 446 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी एवं 4319 गिरफ्तारी वारंटों का तामील सुनिश्चित किया गया है।

जिनका माहवार विवरण निम्न प्रकार से है!
▪️ जनवरी 2026- 156 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 1453 गिरफ्तारी वारंट तामील
▪️ फरवरी 2026- 130 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 1644 गिरफ्तारी वारंट तामील
▪️ मार्च 2026- 160 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 1222 गिरफ्तारी वारंट तामील!

दीर्घकालीन फरार वारंटियों पर भी कार्रवाई!

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा ऐसे वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। इनमें कुल 15 स्थाई वारंटी 5 वर्ष से अधिक समय से फरार थे, जिनमें-
▪️ 2 वारंटी वर्ष 2005 से
▪️ 2 वारंटी वर्ष 2010 से
▪️ 4 वारंटी वर्ष 2011 से
▪️ 2 वारंटी वर्ष 2014 से
▪️ 2 वारंटी वर्ष 2015 से
▪️ 1 वारंटी वर्ष 2018 से
▪️ 1 वारंटी वर्ष 2021 से
▪️ 1 वारंटी वर्ष 2022 से फरार थे, जिन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

क्या कहते हैं एसपी!

रतलाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि फरार अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी स्थिति में कानून से बचने का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
अमित कुमार!